आगरा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में दावे फेल, बूथों पर नहीं मिलीं सुविधाएं

पीठासीन अधिकारियों की डायरी ने खोली अव्यवस्थाओं की पोल मच्छरों का रहा प्रकोप रात में सो नहीं सकीं पोलिंग पार्टियां।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 06:25 AM (IST)
आगरा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में दावे फेल, बूथों पर नहीं मिलीं सुविधाएं
आगरा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में दावे फेल, बूथों पर नहीं मिलीं सुविधाएं

आगरा, जागरण संवाददाता । आगरा उत्तर विस क्षेत्र के उपचुनाव में जिला प्रशासन के दावों की पोल खुल गई। बूथों पर सुविधाएं नहीं मिलीं। इसका जिक्र पीठासीन अधिकारियों ने अपनी डायरियों में किया है। रविवार रात स्ट्रांगरूम में ईवीएम और वीवीपैट जमा करने के बाद डायरी को पढ़ा गया। मोबाइल के फ्लैश जलाकर रात बिताई। रात में नींद न आने पर कई पीठासीन अधिकारियों की तबियत खराब हो गई। दवा लेकर कुछ देर आराम कर किसी तरीके से मतदान कराया।

आगरा उत्तर में 438 बूथ थे। शनिवार रात सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। 60 फीसद पीठासीन अधिकारियों ने मच्छरों के प्रकोप की समस्या लिखी है। बूथों में यह मिली कमियां

- शौचालय अधूरे थे

- जहां शौचालय ठीक थे, उनकी सफाई नहीं की गई थी

- पानी की व्यवस्था नहीं थी

- मच्छरों से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे ईवीएम जमा करने के दौरान हंगामा

- सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, 23 मई की सुबह खुलेगा स्ट्रांगरूम

जासं, आगरा : अव्यवस्थाओं के बीच रविवार रात 12 बजे तक मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड पर पीठासीन अधिकारियों ने ईवीएम, वीवीपैट व अन्य सामग्री जमा कराई। ईवीएम जमा करने में देरी से नाराज पीठासीन अधिकारियों ने हंगामा किया। अफसरों ने किसी तरीके से स्थिति को संभाला। डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि स्ट्रांगरूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। 23 मई की सुबह सात बजे स्ट्रांगरूम का ताला खुलेगा। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी। अलग बनाया गया रूम

मंडी समिति में स्ट्रांगरूम से कुछ दूरी पर प्रत्याशी और प्रतिनिधियों के लिए रूम बनाया गया है। जहां से वह स्ट्रांगरूम पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रख सकेंगे। आठ बूथों पर शाम छह बजे के बाद मतदान

आगरा उत्तर विस क्षेत्र के आठ बूथ ऐसे थे जहां शाम छह बजे के बाद भी मतदान हुआ। वोटरों को पीठासीन अधिकारियों ने टोकन जारी किया। चूंकि यह वोटर शाम छह बजे से पूर्व लाइन में लग गए थे। इन बूथों में 144, 164, 341, 151, 432, 380 शामिल हैं। शाम सात बजे तक 380 बूथ नंबर (गणेश राम नागर पब्लिक स्कूल) में वोट पड़े। वोटर रहे परेशान, सर्वर हो गया फेल

रविवार दोपहर एक से दो बजे के बीच नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल का सर्वर दगा दे गया। इससे वोटरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वोटर पोर्टल से पर्ची नहीं निकाल सके। इसकी शिकायत प्रशासनिक अफसरों से की गई। बूथों की वेबकास्टिंग पर रही निगाह

बूथों की वेबकास्टिंग पर निगाह रही। एसडीएम सदर अभिषेक सिंह ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को दिशा-निर्देश जारी किए।

chat bot
आपका साथी