बजरंग दल के नए राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया, आगरा से है इनका ये गहरा नाता

आगरा के मूल निवासी हैं नीरज दौनेरिया युवावस्था में यहां बजरंग दल को दिए थे नए आयाम। नीरज को चेन्नई में विहिप की केंद्रीय कार्यसमिति ने चुना राष्ट्रीय संयोजक। इस उपलब्धि पर शहर में है खुशी का माहौल। हिमाचल और जम्मू में भी किया लंबे समय तक काम।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 10:09 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 10:09 PM (IST)
बजरंग दल के नए राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया, आगरा से है इनका ये गहरा नाता
बजरंग दल के नए राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया।

आगरा, जागरण संवाददाता। बजरंग दल को नया राष्ट्रीय संयोजक मिल गया है। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक व विश्व हिंदू परिषद में संगठन की सेवा में तत्पर नीरज दनौरिया को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। आगरा के मूल निवासी नीरज दनौरिया को यह जिम्मेदारी चेन्नई में हुई विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में दी गई। इस दौरान कुछ अन्य स्वयंसेवकों को भी नवीन दायित्व सौंपे गए हैं। नीरज दनौरिया को राष्ट्रीय संयोजक बनाने से जहां देशभर के स्वयं सेवकों व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं आगरा में उनके साथी भी इस उपलब्धि पर उत्साहित हैं।

आगरा में संगठन को दिए नए आयाम

नीरज दौनेरिया युवावस्था में आगरा में बजरंग दल में सक्रिय रहे और तत्कालीन जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के साथ मिलकर बड़े आंदोलन किए और संगठन को मजबूत किया। नीरज के आज भी यहां साथी हैं और उनका अक्सर आगरा आना होता है। वर्तमान में भी उनका परिवार यहां निवास कर रहा है।

जम्मू कश्मीर में पांच साल सक्रियता

जम्मू कश्मीर में 2008 से 2013 तक पांच साल तक नीरज दौनेरिया कार्य कर चुके हैं। अमरनाथ श्राइन बोर्ड आंदोलन जोकि 62 दिन तक चला, उस आंदोलन के संचालन में प्रमुख निभाई और राजोरी और पुंछ से हिन्दुओं का पलायन रोकने के लिए बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को निरंतर संचालित कर रहे हैं।

हिमाचल से भी है नाता

मूल रूप से उत्तर प्रदेश आगरा के रहने वाले नीरज दौनेरिया का हिमाचल से भी गहरा नाता रहा है। नीरज विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के संगठन मंत्री रहे हैं। हिमाचल में चार साल का लंबा कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात फरवरी में ही उन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय सह संयोजक नियुक्त किया गया था। वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक में नीरज को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व दिया गया है।

आगरा से दी जा रहीं बधाइयां

नीरज दौनेरिया को अहम दायित्व मिलने से आगरा के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भी जोश की लहर दौड़ गई है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि नीरज दौनेरिया को नवीन दायित्व मिलने से देश व प्रदेश में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में नए जोश व ऊर्जा का संचार होगा। देशभर के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से टि्वटर और फेसबुक पर बधाइयां देकर हर्ष जता रहे हैं।

इन लोगों ने दी बधाई

भूपेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चाहर, दिग्विजय दौनेरिया, अन्नू दुबे, संजय मल्होत्रा, निक्की पाराशर, अजीत करसोलिया, कपिल कक्कड़, योगेश राजपूत, नागेश शर्मा, अनूप वर्मा, अनुपम पंडित, उदित शर्मा, गब्बर सिंह कुशवाह, मोनू मुद्गल, सत्येंद्र बरुआ, आकाश गुप्ता, अनुराग उपाध्याय, दीपक पुंडीर, मयंक कुलश्रेष्ठ, नवल किशोर तिवारी, रंजीत सिसोदिया, रविंद्र शुक्ला, हेमंत तिवारी, देवेंद्र सिंह, इंजीनियर नवीन परमार व अन्य। 

chat bot
आपका साथी