अभी भी हो रही जातपात की राजनीति

आगरा: गिलास आधा खाली है और आधा भरा है। एक दिन जरूर यह ओवर फ्लो होगा। उस समय का इंतजार करना होगा। कांग्रेस नेता अमिता सिंह ने कहा कि देश की राजनीति अभी भी सही दिशा में नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Jul 2018 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 26 Jul 2018 06:15 AM (IST)
अभी भी हो रही जातपात की राजनीति
अभी भी हो रही जातपात की राजनीति

जागरण संवाददाता, आगरा: ग्लास आधा खाली है और आधा भरा है। एक दिन जरूर यह ओवर फ्लो होगा। उस समय का इंतजार करना है। हार अपनी गलती का परिणाम है। इन गलतियों को स्वीकार करना होगा। हम हर तरह से पिछड़े हैं। हार के जख्मों को भरने के लिए लोकतंत्र के बीच जाना होगा। तब कुछ परिवर्तन आएगा।

बुधवार को संजय प्लेस स्थित अवध बैंक्वेट हॉल में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआइपीसी), आगरा चैप्टर का सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एआइपीसी की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अमिता सिंह ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि अभी भी जात, पात, धर्म की राजनीति होती है। समाज वर्तमान में 70 वर्ष पहले जैसा नहीं है। बहुत बदलाव हुआ है। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी आरोप लगाए। उन्होने कहा कि 25 रुपये में छपने वाला अखबार 10 रुपये में बिकेगा। तब तक चौथा स्तंभ सरकार के आगे झुकता रहेगा। देश में आत्मनिर्भरता का आह्वान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।

उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी अपनी योग्यता और क्षमता के बल पर देश में प्रगति करना चाहते है। यह संगठन चिकित्सक, इंजीनियर, वैज्ञानिक, एडवोकेट, शिक्षक और उद्यमियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बनाया गया है।

सम्मेलन में आए उत्तराखंड के मीडिया प्रभारी डॉ. एसके दुबे ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस समाज और विचारधारा के मुताबिक लेक्चरर की नियुक्ति कर रही है। योग्यता का आधार दरकिनार है।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत के लिए नहीं, बल्कि प्यार बढ़ाने के लिए गले मिले।

chat bot
आपका साथी