सुबह बूंदाबांदी, दिन भर उमस

जागरण संवाददाता, आगरा: ताजनगरी में गुरुवार को गर्मी ने एक बार फिर सितम ढाया। सुबह बूंदाबांदी के बाद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 May 2018 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 17 May 2018 09:39 PM (IST)
सुबह बूंदाबांदी, दिन भर उमस
सुबह बूंदाबांदी, दिन भर उमस

जागरण संवाददाता, आगरा: ताजनगरी में गुरुवार को गर्मी ने एक बार फिर सितम ढाया। सुबह बूंदाबांदी के बाद बादलों से उमस बढ़ गई। दिन भर तेज धूप निकलने से राहगीर परेशान हो उठे। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग का शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

ताजनगरी में बुधवार को दिनभर शहरवासी गर्मी से परेशान रहे थे। रात में हल्के बादल छाए रहे थे। गुरुवार सुबह छह बजे के करीब बूंदाबांदी हुई और बादल उमड़े। दो से तीन मिनट तक बूंदाबांदी के बाद धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता गया। इससे लोग परेशान रहे। शाम ढलने के बाद ही गर्मी से कुछ राहत लोगों को मिली। अधिकतम तापमान गुरुवार को 42.8 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो बुधवार के 41.5 डिग्री से. से 1.3 डिग्री से. अधिक था। यह सामान्य तापमान से करीब एक डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान गुरुवार को 25 डिग्री से. दर्ज किया गया, यह बुधवार के 28.2 डिग्री से. से 3.2 डिग्री से. कम था। सामान्य से यह करीब एक डिग्री से. कम रहा। आगरा प्रदेश के गर्म शहरों में गुरुवार को पांचवें स्थान पर रहा। सबसे अधिक गर्म शहर झांसी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को धूप निकलेगी। हल्के बादल रहेंगे।

मौसम विभाग ने शाम को जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार शाम 6:10 बजे अगले तीन घंटों में तूफान आने की चेतावनी जारी की। विभाग ने रात 9:30 बजे तक मथुरा, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बागपत में मौसम खराब रहने की बात कही थी। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान जताया गया था। इसके बाद प्रभारी डीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए। हालांकि, मौसम सामान्य रहने से लोगों को राहत मिली।

यह शहर रहे गर्म

क्रम, शहर, अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)

1, झांसी, 44.2

2, बांदा, 43.8

3, हमीरपुर, 43.6

4, उरई, 43.0

5, आगरा, 42.8

chat bot
आपका साथी