धूप का रहेगा आज दिनभर इंतजार, आगरा के मौसम में कल से आएगा बदलाव

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। शनिवार को पूरे जिले में बारिश हुई थी। तीन दिन से धूप न निकलने से लोग घरों में बंद हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से आसमान साफ हो जाएगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 09 Jan 2022 10:02 AM (IST) Updated:Sun, 09 Jan 2022 10:02 AM (IST)
धूप का रहेगा आज दिनभर इंतजार, आगरा के मौसम में कल से आएगा बदलाव
आगरा में सिकंदरा स्‍मारक पर रविवार सुबह ऐसा दृश्‍य रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। सर्दी के मौसम में धूप न निकले तो ठंड तो वैसे ही लगने लगती है। आगरा में पिछले तीन दिन से धूप नहीं निकली है। शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक जारी रही बारिश के चलते नमी बना दी है। अब तो लोगों को धूप निकलने का इंतजार है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से आसमान साफ होगा। इधर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

आगरा में रविवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। दोपहर तक बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इधर शनिवार को हुई बारिश और सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। आज भी 'कोल्‍ड डे' जैसी कंडीशन रहेगी। लोग सुबह से हीटर जलाकर बैठे हैं। इधर सुबह न्‍यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

फसल को नुकसान की आशंका

इस समय आगरा जनपद में सरसों, आलू, गेहूं, जौ के अलावा सब्जियों की पैदावार हो रही है। आगरा की सबसे मुख्‍य फसल आलू और सरसों है। लगातार बारिश होने के बाद यदि एकदम से धूप तेज निकलेगी तो झुलसा रोग लग सकता है। इसी आशंका से किसान डरा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जिन गांवों में हल्‍की बूंदाबांदी हो रही है, वहां किसान खुश हैं कि उन्‍हें सिंचाई के लिए पानी लगाने की जरूरत है। खेतों में पर्याप्‍त नमी रहेगी।

15 जनवरी तक रहेगी सर्दी

बारिश थमने के बाद शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आएगी। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण विशेषज्ञ डा. रंजीत कुमार ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में सर्दी अधिक रहती है, घना कोहरा छाने से सर्दी और बढ़ जाती है। इस बार भी जनवरी में सर्दी अधिक पड़ेगी। इससे न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 15 जनवरी के बाद सर्दी कम होने लगेगी।

chat bot
आपका साथी