Agra Petrol Diesel Price: क्रूड की नरमी का नहीं मिला लाभ, देखें आगरा में अब क्या है पेट्रोल और डीजल का भाव

Agra Petrol Price Today अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमताें के नीचे आने के बाद भी तेल कंपनियाें ने स्थानीय बाजार में कमी नहीं की है। सोमवार को आगरा में पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 28 Nov 2022 07:58 AM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2022 07:58 AM (IST)
Agra Petrol Diesel Price: क्रूड की नरमी का नहीं मिला लाभ, देखें आगरा में अब क्या है पेट्रोल और डीजल का भाव
Agra Petrol Diesel Price: आगरा में पेट्रोल 96 रुपये प्रति लीटर के करीब है।

आगरा, जागरण संवाददाता। क्रूड आयल का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंबे समय से 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, लेकिन उसके सापेक्ष लाभ स्थानीय बाजार में नहीं मिल पाया है। तेल कंपनियाें ने पिछले छह महीनाें में भाव स्थिर रखे हैं, जबकि क्रूड के महंगा होते ही यहां दाम बढ़ाए जा रहे थे।

सीएनजी 97 रुपये

गैस कंपनियाें ने सीएनजी और पीएनजी के दाम 30 सितंबर को ही बढ़ाए थे। 15 दिन बाद ही अक्टूबर के महीने में एक बार फिर रेट बढ़ा दिए गए थे। ग्रीन गैस लिमिटेड ने दीपावली से पूर्व सीएनजी के मूल्य बढ़ाकर उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया है। 15 अक्टूबर की रात तक सीएनजी 95 रुपये प्रति किग्रा की दर से उपभोक्ताओं को मिल रही थी। 16 अक्टूबर सुबह इसका मूल्य बढ़कर 97 रुपये हो गया था। इससे यह पेट्रोल व डीजल से भी महंगी हो चुकी है। इस वर्ष की शुरुआत में सीएनजी 63.75 रुपये प्रति किग्रा की दर से मिल रही थी। अक्टूबर के मध्य तक इसके दाम 33.25 रुपये बढ़ चुके हैं।

पेट्रोल−डीजल स्थिर

केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था। साथ ही यहां कच्चे तेल के रिफाइन होने के बाद निकलने वाले पेट्रोल−डीजल पर भी शुल्क वृद्धि हो चुकी है। इसी वजह से आम जनता को क्रूड ऑयल में गिरावट का सीधा लाभ नहीं मिल पाया। तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे नए दाम जारी करती हैं। 22 नवंबर को छह महीने पूरे हो जाएंगे, इस अवधि में पेट्रोल व डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। सोमवार को जारी रेट के मुताबिक आगरा में सरकारी कंपनियाें के पंप पर पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गौरतलब है कि आगरा में 22 मई से पहले 105 रुपये में एक लीटर पेट्रोल आ रहा था। 22 मई को एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर केंद्र सरकार ने कुछ राहत दी थी। एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद आगरा में पेट्रोल की कीमत में ₹9.50 और डीजल सात रुपये की कमी आई थी।

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

तीन नवंबर 107.12, 99.04

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च 95.82, 87.34

23 मार्च 96.65, 88.17

25 मार्च 97.45, 88.97

26 मार्च 98.20, 89.72

27 मार्च 98.74, 90.22

28 मार्च 99.04, 90.67

29 मार्च 99.84, 91.37

30 मार्च 100.61, 92.15

31 मार्च 101.43, 92.98

02 अप्रैल 102.23, 93.78

03 अप्रैल 103.03, 94.52

04 अप्रैल 103.43, 94.98

05 अप्रैल 104.23, 95.78

06 अप्रैल 105.03, 96.58

21 मई  105.03, 96.58

22 मई   96.35, 89.52

28 नवंबर 96.35, 89.52

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

chat bot
आपका साथी