इटावा में नीरज की स्मृति में बनवाएंगे स्मारक

आगरा: पद्मभूषण महाकवि गोपालदास नीरज को श्रद्धांजलि देने आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी संभव होगा, इटावा में नीरज की स्मृति में कुछ न कुछ जरूर बनवाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 09:26 PM (IST)
इटावा में नीरज की स्मृति में बनवाएंगे स्मारक
इटावा में नीरज की स्मृति में बनवाएंगे स्मारक

जागरण संवाददाता, आगरा: पद्मभूषण महाकवि गोपालदास नीरज को श्रद्धांजलि देने आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब कभी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो इटावा में उनकी स्मृति में लॉयन सफारी जैसा कुछ बड़ा बनवाया जाएगा। इससे लोगों को यह जानने का मौका मिल सकेगा कि नीरज इसी मिट्टी की पैदाइश थे और किस ऊंचाई तक पहुंचे।

सरस्वती नगर, बल्केश्वर स्थित आवास पर शनिवार सुबह मीडिया से रूबरू अखिलेश यादव ने कहा कि गोपालदास नीरज अपनी रचनाओं, कविताओं, लेखनी और साहित्य में योगदान और एक अच्छे इंसान के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। वह शब्द शिल्पी थे। उन्होंने शब्दों में ऐसा भाव डाला कि आज के दौर में उनसे बड़ा कवि कोई और नहीं है। अंग्रेजी में भी शब्दों से भाव निकालने वाला ऐसा कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी ने बचपन में उन्हें सुना था। उन्हें हमेशा सम्मान दिया। समाजवादियों ने हमेशा साहित्यकारों का सम्मान किया है। नेताजी ने उन्हें यश भारती से सम्मानित किया। समाजवादी सरकार ने उन्हें साहित्य शिरोमणि से सम्मानित कर 50 हजार रुपये पेंशन देने का काम किया।

अखिलेश ने कहा कि गोपालदास नीरज देश, समाज और राजनीति को सही रास्ता दिखा सकते थे। आज हमने उन्हें खोया है। हम सभी दुखी हैं।

यह भी पहुंचे अंतिम दर्शन को

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोज गौरिहार, सपा नेता रामसकल गुर्जर, शिव कुमार राठौर, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. गिरधर शर्मा, अशोक जैन सीए, वरिष्ठ कवि रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, राजेंद्र मिलन, शशि तिवारी, सुशील सरित, रमेश मुस्कान, पवन आगरी, राज बहादुर राज आदि अंतिम दर्शनों को बल्केश्वर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी