जुमा अलविदा की नमाज पर सजदे में झुके सिर

जागरण संवाददाता, आगरा: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे पर हुई नमाज में शुक्रवार को बरकत और अमन चैन की दुआए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 08:13 PM (IST)
जुमा अलविदा की नमाज पर सजदे में झुके सिर
जुमा अलविदा की नमाज पर सजदे में झुके सिर

जागरण संवाददाता, आगरा: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे पर हुई नमाज में शुक्रवार को बरकत और अमन चैन की दुआएं मांगी गई। रहमत बरसाने वाले पवित्र रमजान महीने के आखिरी जुमे पर शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। रोजे रखने वालों ने इबादत की ताकत देने के लिए खुदा का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय ईद की तैयारियों में जुट गया है।

शाही मस्जिद में दोपहर 12.30 बजे से नमाजी आने लगे थे। एक बजे तक मस्जिद परिसर पूरी तरह से भर गया। मस्जिद के हर तरफ सड़क पर फर्श और शामियाने की व्यवस्था की गयी थी। 1.30 बजे जामा मस्जिद के इमाम मो. इरफान उल्लाह खां निजामी ने खुदबा पढ़ा। उसके बाद पौने दो बजे से नमाज शुरू हुई। नमाज पूरी होने के बाद उन्होंने अपनी तकरीरों से संबोधित किया।

नमाज के बाद सभी ने खुदा के सामने सजदा किया और गुनाहों से बचने की ताकत मांगी। बेरोजगारों को रोजगार देने, रोजगार वालों को बरकत देने, इंसानों में इंसानियत की भावना देने और दहशतगर्दो का खात्मा करने की दुआ मांगी गई। शाही जामा मस्जिद के इमाम मो. इरफान उल्लाह खां निजामी ने बताया कि जकात देना हर शख्स का फर्ज है। नमाज के बाद सलाम और अलविदा पढ़ी गई।

इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन असलम कुरैशी ने शाही जामा मस्जिद में नमाज से जुड़ी व्यवस्थाएं संभाली। असलम कुरैशी, छोटे ठेकेदार, सेठ नईम, अजीम मलिक, हाजी इकबाल, अमजद कुरैशी आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

---------------

शिया समुदाय की जुमा अलविदा नमाज

शिया जामा मस्जिद, चिल्लीपाड़ा शाहगंज में भी जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। जिसमें मौलाना अली गौहर जैदी ने 12:30 बजे खुदबा पढ़ा। 1:15 बजे नमाज पढ़ाई। इस दौरान मुतवल्ली सैयद जफर रिजवी आदि मौजूद रहे।

----------------------

ईद की नमाज का समय

इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन असलम कुरैशी ने सुन्नी मुस्लिम समाज की ईद की नमाज का वक्त ये बताया है:

ईदगाह-सुबह 7:15 बजे

शाही जामा मस्जिद- सुबह 7:45 बजे

अकबरी मस्जिद- सुबह 8:15 बजे।

ताजमहल- सुबह 9:00 बजे

मस्जिद मौतवद खां, माल का बाजार- सुबह 8:45 बजे।

मस्जिद सुल्तान परवेज - सुबह 9:15 बजे। मस्जिद जाल, फुलंट्टी बाजार- सुबह 9:00 बजे।

मस्जिद लोहामंडी व मस्जिद नूरी, नूरी दरवाजा- सुबह 9:15 बजे।

मस्जिद कलॉ, साबुन कटरा - सुबह 8:45 बजे।

मस्जिद पीर जीलानी दो मीनार - सुबह 8:15 बजे।

ऊंची मस्जिद - सुबह 9:30 बजे।

बाबरी मस्जिद, यमुना पार- सुबह 9:45 बजे।

---------

शिया समुदाय की ईद की नमाज का वक्त

शिया ईदगाह मस्जिद, भोगीपुरा, शाहगंज- सुबह 7 बजे।

शिया जामा मस्जिद, शाहगंज, सुबह 8:00 बजे।

मीर अकबर अली मस्जिद, शाहगंज चौराहा- सुबह 8:30 बजे।

मस्जिद गुदड़ी मंसूर खां- सुबह 9 बजे।

मजार कादरी शाह, न्यू आगरा- सुबह 10 बजे।

chat bot
आपका साथी