डिजिटल मुद्रा से खत्म होगा भ्रष्टाचार

आगरा: डिजिटल मुद्रा से ही भ्रष्टाचार, कालाधन, नकली मुद्रा और टैक्स चोरी जैसी समस्या का हल निकलेगा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 09:29 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 09:29 PM (IST)
डिजिटल मुद्रा से खत्म होगा भ्रष्टाचार
डिजिटल मुद्रा से खत्म होगा भ्रष्टाचार

आगरा: डिजिटल मुद्रा से ही भ्रष्टाचार, कालाधन, नकली मुद्रा और टैक्स चोरी जैसी समस्या का हल निकलेगा। यह कहना है न्याय धर्म सभा के संस्थापक अरविंद अंकुर का। न्याय स्थापना के अंतर्गत उन्होंने ¨हदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आंकिक मुद्रा प्रणाली की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि न्याय की स्थापना के लिए जिन चार जनाधिकारों की स्थापना सुनिश्चित की गई है, वह विद्या, जीविका, सुविधा और संरक्षण प्राप्ति का अधिकार है। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव उपाध्याय ने न्याय धर्मसभा के जन जागरूकता अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने इससे छात्र-छात्राओं से लाभान्वित होने को कहा। शारदा ग्रुप के अधिशासी निदेशक प्रो. वीके शर्मा ने कहा कि सभा दुनिया को भ्रष्टाचार से मुक्त करना चाहती है। संचालन आगरा प्रभारी व मानविकी विभाग की डा. वंदना मित्तल ने किया। डीए अकेडमिक प्रो. पीएस जोसन, संदीप अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. योगेश आदि मौजूद रहे।

वार्षिकोत्सव में बंटे पुरस्कार: फोटो

मदर्स लैप पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि बंसत गुप्ता, देवेश परिहार तथा स्कूल के प्रबंधक राहुल सागर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मेधावियों को पुरस्कृत कर उनके सुखद भविष्य की कामना की गई।

और भी हैं गेट में बाजी मारने वाले होनहार

आगरा: गेट में शानदार रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन करने वाले और भी कई होनहार हैं। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले इस प्रवेश परीक्षा में सपना गंगवानी ने इलेक्ट्रोनिक्स ब्रांच में देश भर में 25वीं रैंक हासिल की है। यश जैन ने मैकेनिकल में 256वीं और अभिषेक गौतम ने इलेक्ट्रोनिक्स में 387वीं रैंक प्राप्त की है। ये छात्र गेटवेज इंस्टीट्यूट के हैं। संस्थान की ही दीक्षा चौहान की ईसी ब्रांच में 1016वीं रैंक आई है।

chat bot
आपका साथी