अहंकार त्याग एकता को बढ़ाएं

जागरण संवाददाता, आगरा: राधास्वामी मत के पीपलमंडी स्थित आदि केंद्र हजूरी भवन के आचार्य दादाजी महाराज

By Edited By: Publish:Thu, 13 Nov 2014 10:06 PM (IST) Updated:Thu, 13 Nov 2014 10:06 PM (IST)
अहंकार त्याग एकता को बढ़ाएं

जागरण संवाददाता, आगरा: राधास्वामी मत के पीपलमंडी स्थित आदि केंद्र हजूरी भवन के आचार्य दादाजी महाराज (प्रो.अगम प्रसाद माथुर, पूर्व कुलपति आगरा विश्व विद्यालय) ने कहा है कि इस समय देश में अनेकता का माहौल है। हर व्यक्ति को एकता का माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसलिए स्वार्थ और अहंकार को त्याग कर मालिक के चरणों से प्रीत करन होगी।

हजूरी भवन में गुरुवार को गुरु की कृपा बरसी। यहां मत परंपरा के तृतीय आचार्य लालाजी महाराज का वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया था, जिसमें देश और विदेश के सत्संगी शामिल हुए। सत्संग में दादाजी ने कहा कि आज का समय बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। शारीरिक, आर्थिक और बौद्धिक बल का अहंकार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि मालिक उसी से प्रसन्न होते हैं, जो दीन, हीन होकर मालिक के चरणों से प्रीति करता है। लालाजी महाराज का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि हजूरी दरबार में दाता दयाल स्वयं हमेशा रहते हैं। उनकी कृपा हमेशा बरसती है। उनकी दया का खजाना कभी खत्म नहीं होता।

दादाजी ने कहा कि राधास्वामी सत्संग में सिर्फ अधिकार की बात नहीं की जाती, बल्कि प्रेम का पाठ पढ़ाया जाता है। क‌र्त्तव्य की शिक्षा दी जाती है। हमारी संस्कृति में रचा-बसा आध्यात्म ही हमारी ताकत है। इसी शक्ति और भक्ति के जरिए ही हम आतंकवादी शक्तियों से सामना कर सकते हैं। सत्संग के बाद लालाजी महाराज के पवित्र समाधि पर आरती हुई। देर रात तक पवित्र समाधियों पर मत्था टेकने वालों की कतार लगी रही।

chat bot
आपका साथी