अपनी शक्ति को पहचानें महिलाएं

जागरण संवाददाता, आगरा: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हेमलता खेरिया ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा क

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 10:16 PM (IST)
अपनी शक्ति को पहचानें महिलाएं

जागरण संवाददाता, आगरा: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हेमलता खेरिया ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून से नहीं हो सकती। महिला को जागरूक होना पड़ेगा, वह अपनी शक्ति पहचानें। आयोग द्वारा विभिन्न नगरों में जन जागरण अभियान चलाए जाएंगे।

सुश्री खेरिया जगदीशपुरा स्थित डॉ.अंबेडकर पार्क में आगरा जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज यह मानव मंगल ग्रह तक पहुंच गया, लेकिन अभी भी महिलाएं जागरूक नहीं हो पाई हैं। उन्हें किस तरह से अधिकार मिलेंगे, किस तरह सुरक्षा मिलनी चाहिए, अभी तक कोई जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने सीख दी कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। इसके साथ ही आत्मनिर्भर होने के लिए प्रशिक्षण भी जरूर लें। क्योंकि संकट काल में प्रशिक्षण ही काम देगा।

इस मौके पर अधिवक्ता गगन शर्मा, संजीव अग्रवाल, शमशेर सिंह, नरेंद्र बघेल ने महिलाओं को कानूनी और सामाजिक जानकारियां दीं। क्षेत्रीय सरपंच शिवनारायन सेहरा का भी स्वागत किया गया। समिति की अध्यक्ष रेनू वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। संचालन अधिवक्ता केके मुढ़ोतिया और धन्यवाद सत्यप्रकाश ने दिया।

--------------

(प्रेस वार्ता)

थानों पर होंगे आइटी सेल

आगरा: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हेमलता खेरिया ने पत्रकारों को बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून और योजनाएं बहुत घोषित की गयीं, लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। इन दिनों साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। उससे निबटने के लिए हर थाने पर आइटी सेल स्थापित किये जाने की व्यवस्था है। अभी तक वह सभी जगह क्रियान्वित नहीं हो पाए हैं। अब शासन द्वारा सभी थानों में जल्द स्थापित किया जाएगा। दहेज उत्पीड़न पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साल मिले आंकड़ों के अनुसार छह हजार से अधिक मौतें दहेज के कारण हुई हैं। इसके लिए जन जागृति बहुत जरूरी है।

chat bot
आपका साथी