Redmi Note 9 5G मॉडल जल्द होने वाला है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

Redmi Note 9 सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है जिसमें 22.5W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है (फोटो साभार Xiaomi)

By Renu YadavEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 05:21 PM (IST)
Redmi Note 9 5G मॉडल जल्द होने वाला है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट
Redmi Note 9 5G मॉडल जल्द होने वाला है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में Redmi Note 9 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया है। इसके अलावा इस सीरीज के तहत Redmi Note 9S को थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं अब खबर है कि कंपनी इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इसमें एक और स्मार्टफोन Redmi Note 9 5G शामिल करने वाली है जो कि Redmi Note 9 का ही 5G मॉडल हो सकता है। लेकिन कंपनी ने ​अभी फोन के लॉन्च या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 9 5G चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर M2002J9E नाम से लिस्ट हुआ है। हालांकि फोन के फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। Redmi Note 9 5G में Redmi Note 9 में केवल 5G का अंतर देखा जा सकता है। वहीं 5G मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा होगी। 

वैसे बता दें कि Redmi Note 9 Pro Max भारत में लॉन्च के बाद सेल के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। इसकी पहली सेल 25 मार्च को आयोजित होनी थी लेकिन Coronavirus की वजह से इसे फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया है। वहीं Redmi Note 9 Pro भी एक ही बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ है और इसकी सेल को रद्द किया गया है। अब सेल के लिए यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कीमत की बात करें तो Redmi Note 9 Pro Max की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। जबकि Redmi Note 9 Pro की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।

Redmi Note 9 Pro Max में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है।  वहीं 32MP का फ्रंट कैमरा है। जबकि Redmi Note 9 Pro में दिए गए क्वाड रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

chat bot
आपका साथी