Samsung Galaxy A71 5G की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A71 5G को इस साल के अंत में या फिर अगले साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जाएगा।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 01:30 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:50 PM (IST)
Samsung Galaxy A71 5G की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy A71 5G की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy A70s को हाल ही में लॉन्च किया गया है। कंपनी अब इस स्मार्टफोन सीरीज के अगले मॉडल Samsung Galaxy A71 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस साल कंपनी का Galaxy A और Galaxy M सीरीज काफी हिट रहा है। कंपनी अब Samsung Galaxy A सीरीज के आने वाले मॉडल्स को 2020 में पेश करने वाली है। Samsung Galaxy A71 5G को इस साल के अंत में या फिर अगले साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपने एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy W20 5G को भी इसी महीने लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी हाल ही में सामने आई है। इसे 19 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी चीन के 5G बाजार में अपनी पहुंच बनाने में लगी है। यही कारण है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन्स के 5G वेरिएंट्स को चीन में लॉन्च कर रही है। कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Fold (रिव्यू) को पहले ही भारत समेत कई देशों में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी अपने Samsung Galaxy W20 5G स्मार्टफोन को भी अल्ट्रा प्रीमियम रेंज में लॉन्च करने वाली है। यही कारण है कि कंपनी यूजर्स के लिए Samsung Galaxy A71 5G के तौर पर अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy A71 5G को SM-A7160 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी के इन-हाउस Exynos 980 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें इंटिग्रेटेड 5G मॉडम दिया जा सकता है। इस चिपसेट प्रोसेसर को खास तौर पर मिड रेंज के 5G स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा फोन की कोई और स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है। 

chat bot
आपका साथी