Redmi Note 9 Pro Geekbench पर हुआ स्पॉट, Realme 6 Pro से ज्यादा मिले स्कोर

Redmi Note 9 Pro को 12 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन के Geekbench स्कोर पर नजर डालें तो दोनों के स्कोर लगभग एक जैसे ही हैं। (फोटो-Twitter)

By Harshit HarshEdited By: Publish:Wed, 04 Mar 2020 03:11 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 03:12 PM (IST)
Redmi Note 9 Pro Geekbench पर हुआ स्पॉट, Realme 6 Pro से ज्यादा मिले स्कोर
Redmi Note 9 Pro Geekbench पर हुआ स्पॉट, Realme 6 Pro से ज्यादा मिले स्कोर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme 6 Pro के बाद Redmi Note 9 Pro को भी सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जा सकता है। Realme 6 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Redmi Note 9 Pro को 12 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन के Geekbench स्कोर पर नजर डालें तो दोनों के स्कोर लगभग एक जैसे ही हैं। हालांकि, Redmi Note 9 Pro का स्कोर Realme 6 Pro के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। टिप्स्टर सुधांशू अम्भोर ने अपने ट्विटर हैंडल से इन दोनों स्मार्टफोन्स के Geekbench स्कोर को पोस्ट किया है।

realme 6 Pro (8GB) vs Redmi Note 9 Pro (6GB) Geekbench scores, both featuring the same Snapdragon 720G processor pic.twitter.com/UIVqkGszPk — Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) March 4, 2020

Redmi Note 9 Pro के 6GB RAM वेरिएंट के सिंगल कोर में 569, जबकि मल्टी कोर में 1755 का स्कोर मिला है। वहीं, Realme 6 Pro के 8GB RAM वेरिएंट के सिंगल कोर में 589 और मल्टी कोर में 1696 का स्कोर मिला है।

भारत में Coronavirus के ताजा मामले को देखते हुए Xiaomi और Realme ने अपने इन स्मार्टफोन सीरीज के ऑफलाइन (ऑन ग्राउंड) लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है। ये स्मार्टफोन्स अब तय समय पर ऑनलाइन चैनल्स के जरिए लॉन्च किए जाएंगे। Redmi Note 9 Pro के Geekbench पर लिस्ट हुए फीचर्स की बात करें तो फोन 6GB RAM और Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीज किए गए पोस्टर में फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। फोन के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले देखा जा सकता है। Redmi Note 9 Pro के साथ Redmi Note 9 भी लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Note 9 Pro सीरीज में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट Redmi Note 9 में 5,000mAh की बैटरी और USB Type C का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 64MP का क्वाड कैमरा दिया जा सकता है। Realme के लॉन्च होने वाले बजट स्मार्टफोन Realme 6 Pro में भी एक जैसे ही फीचर्स दिए जा सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 64MP क्वाड कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।  

chat bot
आपका साथी