विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Outbreak: Realme 6, Redmi Note 9 Series का लॉन्च इवेंट रद्द

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 03 Mar 2020 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 01:50 PM (IST)

Xiaomi ने अपने 12 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाले Redmi Note 9 सीरीज के इवेंट को रद्द कर ...और पढ़ें

Coronavirus Outbreak: Realme 6, Redmi Note 9 Series का लॉन्च इवेंट रद्द
Coronavirus Outbreak: Realme 6, Redmi Note 9 Series का लॉन्च इवेंट रद्द

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus की वजह से इस साल कई बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट रद्द हो चुके हैं, जिनमें MWC 2020, GDC 2020, F8, Microsoft, Google के इवेंट्स शामिल हैं। इन बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट के अलावा भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के इवेंट भी रद्द किए जा चुके हैं। Xiaomi ने अपने 12 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाले Redmi Note 9 सीरीज के इवेंट को रद्द कर दिया है। वहीं, Realme ने भी अपने Realme 6 सीरीज के लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है। इन दोनों कंपनियों के लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से लाइव स्ट्रीम की जाएगी। Realme 6, 6 Pro का लॉन्च इवेंट 5 मार्च को दिल्ली में आयोजित होना था।

Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल और कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में Coronavirus के सामने आ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए 12 मार्च को आयोजित होने वाले Redmi Note 9 सीरीज के लॉन्च इवेंट को रद्द किया जा रहा है। हमने Mi Fans, मीडिया के मित्रों और कर्मचारियों की सेहत का ख्याल रखते हुए ये फैसला लिया है। इस स्मार्टफोन को 12 मार्च को दिन के 12 बजे ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा।

Realme के CEO माधव सेठ ने भी अपने ट्विटर हैंडल से 5 मार्च को आयोजित होने वाले Realme 6 सीरीज के लॉन्च इवेंट को रद्द करने का एलान किया है। माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है कि कोरोनावायरस के ताजा मामलों को देखते हुए और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए इस इवेंट को रद्द किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को भी अब कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए लाइव स्ट्रीम की जाएगी।

Coronavirus की वजह से दुनियाभर में करीब 90 हजार से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। भारत में भी अबतक 5 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में ही इस खतरनाक वायरस का ताजा मामला सामने आया है। यही नहीं, आगरा, जयपुर समेत देश के अन्य भागों से भी इस वायरस के प्रभावित लोगों के बारे में खबर आ रही है। टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपने लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।