Xiaomi ने Redmi note 7 के लॉन्च से पहले Samsung M सीरीज की कुछ इस तरह से ली चुटकी

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी की है जिसमें Redmi Note 7 को Samsung M सीरीज के साथ कंपेयर किया गया है

By Shilpa Srivastava Edited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 11:52 AM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 06:10 PM (IST)
Xiaomi ने Redmi note 7 के लॉन्च से पहले Samsung M सीरीज की कुछ इस तरह से ली चुटकी
Xiaomi ने Redmi note 7 के लॉन्च से पहले Samsung M सीरीज की कुछ इस तरह से ली चुटकी

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही भारतीय मार्केट में दो नए हैंडसेट Redmi Note 7 और Redmi Go लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन स्मार्टफोन्स को लेकर कंपनी पिछले काफी समय से टीजर या पोस्टर रिलीज कर रही थी। लेकिन इस बार कंपनी ने अपने सबसे बड़े कॉम्पेटीटर Samsung पर चुटकी ली है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी की है जिसमें Redmi Note 7 को Samsung M सीरीज के साथ कंपेयर किया गया है। आपको बता दें कि भारतीय मार्केट में Xiaomi और Samsung दोनों टॉप स्पॉट पर हैं। Samsung ने हाल ही में अपने दो बजट स्मार्टफोन्स Galaxy M10 और Galaxy M20 लॉन्च किए थे। इसी सेगमेंट में Xiaomi भी अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है।

जानें कंपनी Xiaomi ने क्या किया ट्वीट:

Xiaomi ने ट्वीट में Redmi Note 7 को Samsung की टक्कर में दिखाया है। इस वीडियो में दोनों फोन्स के AnTuTu स्कोर कंपेयर किए हैं। इसमें Xiaomi का ग्राफ बढ़ रहा है और M बैज का ग्राफ बढ़ते-बढ़ते रुक जाता है। इसके बाद M लेटर नीचे गिर जाता है। हालांकि, Xiaomi ने किसी कंपनी का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन M से लग रहा है कि कंपनी ने Samsung की तरफ इशारा किया है।

The 'M'ic drop moment when you realise #ԀW8ᔭ will outperform! #MiPowerd

RT if you agree! pic.twitter.com/3UeljTl7nX — Redmi India (@RedmiIndia) February 5, 2019

वीडियो के मुताबिक, Redmi Note 7 को 143,000 प्वाइंट्स दिए गए हैं। वहीं, Samsung M सीरीज के फोन को 123,000 प्वाइंट्स दिए गए हैं। इस वीडियो में Wait वर्ड का W लेटर M दिख रहा है। इतना ही नहीं, शाओमी ने इसके थोड़ी देर बाद एक फोटो पोस्ट कर फिर से M Series पर चुटकी ली है। Samsung Galaxy M20 में जहां कंपनी का Exynos 7904 चिपसेट मौजूद है। वहीं, Redmi Note 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा Xiaomi ने वीडियो के कैप्शन में Feeling Powerless? Good things come to those who Wait. लिखा है।

यह भी पढ़ें:

Huawei P30 और P30 Pro मार्च 2019 में हो सकते हैं लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

Samsung Galaxy A9 की कीमत में एक बार फिर हुई 3000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत

Vivo V15 Pro के लॉन्च से पहले टीजर वीडियो हुआ Out, 20 फरवरी को पेश होगा फोन 

chat bot
आपका साथी