एंड्रायड एप स्टोर पर 1000 से ज्यादा Spyware एप्स का हमला, निजी जानकारी खतरे में

गूगल प्ले स्टोर पर मालवेयर से प्रभावित एप्स ने हमला किया है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 11 Aug 2017 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 11 Aug 2017 06:00 PM (IST)
एंड्रायड एप स्टोर पर 1000 से ज्यादा Spyware एप्स का हमला, निजी जानकारी खतरे में
एंड्रायड एप स्टोर पर 1000 से ज्यादा Spyware एप्स का हमला, निजी जानकारी खतरे में

नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर आपको ये लगता है कि आप गूगल प्ले स्टोर से एप्स डाउनलोड कर सुरक्षित हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद आवश्यक है। आपको बता दें कि किसी ने थर्ड पार्टी एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर 1000 से ज्यादा मालवेयर एप्स डाल दी हैं जो यूजर्स द्वारा मोबाइल डिवाइस पर की जा रही हर छोटी-बड़ी एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। साथ ही यूजर की डिवाइस से कॉल्स भी कर सकते हैं। Dubbed SonicSpy नाम का एक स्पाईवेयर एंड्रायड एप स्टोर में काफी तेजी से फैल रहा है। इसे एक मैसेजिंग एप बताया जा रहा है। यह सही में मैसेजिंग सर्विस उपलब्ध कराता है।

SonicSpy डिवाइस को कर सकता है प्रभावित:

मैसेजिंग एप की सर्विस उपलब्ध कराने के साथ यह स्पाईवेयर कई मालवेयर टास्क करता है जिसमें बिना पता चले माइक्रोफोन के जरिए कॉल्स को रिकॉर्ड करना, डिवाइस के कैमरा और फोटोज को हाईजैक करना, बिना परमीशन के डिवाइस से कॉल्स करना और मैसेजेस सेंड करना शामिल है। इसके अलावा SonicSpy स्पाईवेयर यूजर की जानकारी को चुरा सकता है। यह यूजर की कॉल लॉग, कॉन्टैक्ट और निजी जानकारी को हैक करने में सक्षम है। यह यूजर की लोकेशन को भी आसानी से ट्रैक कर सकता है।

यह स्पाईवेयर मोबाइल सिक्योरिटी फर्म लुकआउट के रिसर्चर्स द्वारा बनाया गया है। रिसर्चर्स ने SonicSpy मालवेयर से प्रभावित मैसेजिंग एप के तीन वर्जन बनाए हैं जिसे गूगल प्ले स्टोर से हजारों की संख्या में डाउनलोड किया गया है। हालांकि, गूगल ने Soniac, Hulk Messenger और Troy Chat को प्ले स्टोर से हटा दिया है। लेकिन SonicSpy के साथ ये सभी एप्स थर्ड पार्टी एप स्टोर पर अभी भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें:

यूएसबी डिवासेस या एक्सटर्नल कनेक्शन से क्या आपकी निजी जानकारी है खतरे में, जानें

माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज 10 प्रो जल्द होगा उपलब्ध, जानें इसके बारे में विस्तार से

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल का One India ऑफर, रोमिंग पर भी लगेगा सामान्य टैरिफ

chat bot
आपका साथी