ISRO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक साथ अंतरिक्ष में भेजे 104 सैटेलाइट

इसरो ने श्री हरिकोटा से एक रॉकेट से 104 सैटेलाइट भेजे हैं। आपको बता दें कि श्री हरिकोट चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 15 Feb 2017 11:38 AM (IST) Updated:Wed, 15 Feb 2017 11:40 AM (IST)
ISRO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक साथ अंतरिक्ष में भेजे 104 सैटेलाइट
ISRO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक साथ अंतरिक्ष में भेजे 104 सैटेलाइट

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने मेगा मिशन लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसके तहत इसरो ने श्री हरिकोटा से एक रॉकेट से 104 सैटेलाइट भेजे हैं। आपको बता दें कि श्री हरिकोट चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी देश ने एक रॉकेट से एक साथ 104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे हैं। पीएसएलवी-सी37/कार्टोसेट-2 श्रृंखला के सेटेलाइट मिशन के प्रक्षेपण के लिए सुबह 5:28 बजे उलटी गिनती शुरू हुई थी और 9:28 बजे इसे छोड़ा गया।

रूस के नाम था ये रिकॉर्ड: भारत से पहले ये रिकॉर्ड रूस के नाम दर्ज था। रूस ने साल 2014 में 37 सैटेलाइट एक साथ भेजे थे। जिसके बाद यह खिताब अब भारत के पास है। इस लॉन्च में जो 101 छोटे सैटेलाइट्स हैं, उनका वजन 664 किलो ग्राम है। आपको बता दें कि 27 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से महज 600 सेकेंड के अंदर सभी 101 सैटेलाइट लॉन्च कर दिए गए।

इससे पहले भारत ने जून 2015 में एक साथ 23 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे थे। इसरो के वैज्ञानिकों ने सबसे शक्तिशाली रॉकेट एक्सएल वेरिएंट का इस्तेमाल किया है। इसका इस्तेमाल महत्वाकांक्षी चंद्रयान में और मंगल मिशन में किया जा चुका है।

यह भी पढ़े,

Nokia 3310 की नए अवतार में होगी वापसी, Nokia 3 और 5 भी हो सकते हैं लॉन्च

Moto G5 स्मार्टफोन की कीमत हो सकती है Moto G4 से भी कम, MWC 2017 में हो सकता है लॉन्च

यह देश करता है सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग, अमेरिका और जर्मनी को पछाड़ बना नंबर 1

chat bot
आपका साथी