Huawei Nova 5 और Nova 5i आज चीन में होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स

ये दोनों ही मिड-रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स हैं। आपको बता दें कि Huawei Nova 5 कंपनी के Huawei Nova 4 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा

By Shilpa Srivastava Edited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 10:45 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 10:45 AM (IST)
Huawei Nova 5 और Nova 5i आज चीन में होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स
Huawei Nova 5 और Nova 5i आज चीन में होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Huawei Nova 5 और Huawei Nova 5i को आज चीनी मार्केट में लॉन्च जाएगा। इन फोन्स को लेकर पिछले कुछ समय से कई खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले इन फोन्स को बेंचमार्किंग साइट और सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। ये दोनों ही मिड-रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स हैं। आपको बता दें कि Huawei Nova 5 कंपनी के Huawei Nova 4 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। खबरों के मुताबिक, ये फोन्स बिना गूगल सर्विसेज के पेश किए जाएंगे।

Huawei Nova 5i के संभावित फीचर्स: TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2310 है। यह फोन हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। साथ ही 128 जीबी तक की स्टोरेज दी जाएगी। फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी जानकारी Geekbench लिस्टिंग से मिली है।

अगर आप Honor स्मार्टफोन्स खरीदने के इच्छूक हैं तो Amazon पर आपको कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं।Honor 8X खरीदने के लिए क्लिक करें यहांHonor 7C खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Huawei Nova 5i में क्वाड रियर कैमरा दिए जा सकते हैं। इसका पहला सेंसर 24 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा TOF सेसर है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। दोनों फोन्स होल-पंच डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे। इनमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद होगा। फोन को पावर देने के लिए 3900 एमएएच की बैटरी दी ज सकती है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करेगा।

Honor स्मार्टफोन्स की एसेसरीज खरीदने के लिए आपको Amazon पर कई ऑफर्स मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

5000mAh बैटरी के साथ बजट कीमत में Vivo Y12 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

₹8,000 से कम में 4000mAh बैटरी के साथ आने वाले Realme C2 की सेल दोपहर 12 बजे से होगी शुरू

International Yoga Day 2019: ये ऐप देगी आपके आस-पास हो रहे Yoga इवेंट्स की पूरी जानकारी 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी