दिखने में एक-जैसे लेकिन दाम में है अंतर, Honor ने लॉन्च किए दो नए Smartphone; चेक करें खूबियां

Honor ने चीन में दो नए स्मार्टफोन Honor Play 50 और Honor Play 50m लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फोन दिखने में एक जैसे हैं। हालांकि दोनों ही फोन की कीमत को लेकर अंतर देखा जा रहा है। Play 50 और Play 50m फोन Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ लाए गए हैं। फोन 13MP प्राइमरी शूटर और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Publish:Thu, 28 Mar 2024 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 05:30 PM (IST)
दिखने में एक-जैसे लेकिन दाम में है अंतर, Honor ने लॉन्च किए दो नए Smartphone; चेक करें खूबियां
दिखने में एक-जैसे लेकिन दाम में है अंतर, Honor ने लॉन्च किए दो नए Smartphone

HighLights

  • Play 50 और Play 50m फोन Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है।
  • ऑनर फोन 13MP प्राइमरी शूटर और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑनर ने अपने ग्राहकों के लिए Honor Play 50 और Honor Play 50m लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं। हालांकि, दोनों ही फोन की कीमत अलग है।

इन दोनों ही फोन को आकर्षक रंग में देखा जा रहा है। आइए जल्दी से इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डाल लें-

Honor Play 50 और Honor Play 50m के स्पेक्स

प्रोसेसर- Play 50 और Play 50m फोन Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ लाए गए हैं।

डिस्प्ले- ऑनर के दोनों ही फोन 6.56 इंच वॉटरप्रूफ TFT LCD स्क्रीन, 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ लाए गए हैं।

कैमरा- ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन 13MP प्राइमरी शूटर और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं।

बैटरी- ऑनर के दोनों ही फोन 5200mAh बैटरी और 10W चार्जिंग स्पीड के साथ लाए गए हैं।

कलर- Play 50 फोन Star Purple, Black Jade Green और Magic Night Black में लाया गया है।

Play 50m फोन Magic Night Black और Sky Blue में लाया गया है।

ओएस- ही फोन Android 14 बेस्ड MagicOS 8.0 सिस्टम के साथ लाए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः मम्मी-पापा के लिए तुरंत खरीद लें ये सस्ते Smartphone, लिस्ट में सबसे कम वाले की कीमत देख रह जाएंगे दंग

ऑनर के दोनों फोन की कीमत

Honor Play 50 को कंपनी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन के साथ 1199 युआन में पेश करती है।

8GB+256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 1399 युआन पड़ती है।

Honor Play 50m को कंपनी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन के साथ 1499 युआन में पेश करती है।

8GB+256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 1899 युआन पड़ती है।

ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy M55 5G: 50MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का तगड़ा फोन, फटाफट चेक करें दाम

chat bot
आपका साथी