गूगल मैप्स के 5 फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे, आज ही करें Try

गूगल मैप्स के बारे में आप अच्छे से जानते होंगे लेकिन इस पोस्ट में हम आपको इससे संबंधित कुछ फीचर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 08 Sep 2017 12:16 PM (IST) Updated:Wed, 13 Dec 2017 09:14 PM (IST)
गूगल मैप्स के 5 फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे, आज ही करें Try
गूगल मैप्स के 5 फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे, आज ही करें Try

नई दिल्ली (जेएनएन)। मौजूदा समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसके जरिए कई काम आसानी से किए जा सकते हैं। इनमें से ही एक काम है रास्ता ढूंढना। लगभग हर स्मार्टफोन में गूगल मैप्स प्री-इंस्टॉल्ड आता है। इसके जरिए यूजर्स किसी भी रास्ते का पता लगा सकते हैं। सबसे अहम बात, अगर यह एप आपके फोन में पहले से मौजूद है तो एप से फोन में वायरस आने या हैंग होने जैसी समस्या भी नहीं आती है। वैसे तो गूगल मैप्स के बारे में आप अच्छे से जानते होंगे लेकिन इस पोस्ट में हम आपको इससे संबंधित कुछ फीचर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें शायद आप जरुर ट्राय करना चाहेंगे।

जूम करना है आसान:

अगर आप गूगल मैप इस्तेमाल करते हुए कहीं जा रहे हैं तो जाहिर है कि आप इसे ऑपरेट करने के लिए दोनों हाथों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर आप मैप को जूम करना चाहते हैं तो आपको बस मैप पर डबल टैप करना होगा। इससे मैप जूम हो जाएगा और इसे आप एडजस्ट भी कर पाएंगे।

बनाएं पर्सनल मैप:

गूगल मैप (डेस्कटॉप) पर आप खुद का मैप भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको मेन्यू में जाकर place पर क्लिक करना होगा। इसके बाद map और फिर create map पर क्लिक करें। यहां से आप मैप को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

यात्रा में लगाएं स्टॉप्स:

यात्रा करने के दौरान आप ब्रेक भी ले सकते हैं। इसका मतलब कि गूगल मैप पर आप मल्टीपल स्टॉप फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें स्टार्टिंग प्वाइंट और डेस्टीनेशन डालें। स्टार्टिंग प्वाइंट के बराबर में तीन डॉट्स दिए गए होंगे जिसपर क्लिक करने से आपको स्टॉप का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, यह फीचर केवल आईओएस में ही दिया गया है।

एक्सप्लोर:

अगर आपको कोई जगह पसंद आई है तो आप उसे रेटिंग दे सकते हैं। साथ ही डिस्क्रिप्शन भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको मैन्यू में जाकर ऑप्शन मिल जाएगा।

शेयर योर लोकेशन:

यहां आप अपने मौजूदा लोकेशन को किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं। यही नहीं, आपके दोस्त की लोकेशन क्या है इसका पता भी आपको चल जाएगा।

यह भी पढ़ें:

कंप्यूटर के ये शॉर्टकट्स आपके काम को बना देंगे और भी आसान

कार चार्जर से फोन चार्ज करते समय न करें ये गलतियां

इस तरीके से आप किसी भी वीडियो को कर पाएंगे चुटकियों में डाउनलोड

chat bot
आपका साथी