Google Translate पर अब किसी भी भाषा का हिन्दी में मिलेगा सटीक ट्रांसलेशन

गूगल ने अपने एक ब्लॉग में बताया है कि एनएमटी तकनीक के बाद ऑफलाइन गूगल ट्रांसलेट के परिणाम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेंगे।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Jun 2018 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 07:05 AM (IST)
Google Translate पर अब किसी भी भाषा का हिन्दी में मिलेगा सटीक ट्रांसलेशन
Google Translate पर अब किसी भी भाषा का हिन्दी में मिलेगा सटीक ट्रांसलेशन

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। Google Translate गूगल के उन प्रोडक्ट्स में से एक है जो यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने दो साल पहले अपने ऑनलाइन गूगल ट्रांसलेट में न्यूरल मशीन लर्निंग(एनएमटी) तकनीक को जोड़ा था, जिसके बाद गूगल ट्रांसलेट के परिणाम में भारी सुधार देखने को मिला। गूगल अब एनएमटी तकनीक को अपने ऑफलाइन गूगल ट्रांसलेट में इस्तेमाल करने जा रहा है।

इस तरह बदल जाएगा ऑफ लाइन ट्रांसलेशन

गूगल ने अपने एक ब्लॉग में बताया है कि एनएमटी तकनीक के बाद ऑफलाइन गूगल ट्रांसलेट के परिणाम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेंगे। गूगल के मुताबिक न्यूरल मशीन लर्निंग तकनीक किसी भी वाक्य को टुकड़ों में ट्रांसलेट करने के बजाये एक ही बार में ट्रांसलेट करता है। इस तकनीक में कंप्यूटर किसी इंसान की तरफ ग्रामर(व्याकरण) का ध्यान रखते हुए किसी भी वाक्य को ट्रांसलेट करता है। अभी गूगल पर ट्रांसलेट करते समय आपको अपने मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलता है, इसका एक बड़ा कारण शब्दों का सही जगह न होना। लेकिन अब इस तकनीक के बाद न्यूरल सिस्टम पूरे एक वाक्य को एक ही बार में ट्रांसलेट करेगा और ग्रामर को ध्यान में रखते हुए शब्दों को दोबारा से व्यवस्थित करेगा। इस बदलाव से किसी भी लेख या पैराग्राफ को ट्रांसलेट करने में मदद मिलेगी। जिससे अब ट्रांसलेट किए बड़े वाक्यों या लेख को पढ़ने में ज्यादा आसानी होगी।

एप में होंगे यह अपडेट

गूगल ट्रांसलेट ऑफलाइन एक लाइट एप है। इस एप को उन जगहो को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जहां कम नेटवर्क नहीं आता है या ऱिक कम आता है। एक हर भाषा के लिए 35 से 45 एमबी का स्पेस लेता है। आप अपनी पसंद की भाषा का पैक कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद जब आप जीरो नेटवर्क जोन में जाते हैं तब आपका फोन इस ऑफ लाइन फीचर की मदद से बिना इंटरनेट के भी ट्रांसलेशन करने लगता है। गूगल अपने नए अपडेट में 59 नई भाषाओं को एप में शामिल करेगा।

जल्द मिलेगा हिन्दी में सटीक ट्रांसलेशन

अभी जब आप किसी भाषा को हिन्दी में या फिर हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करते हैं तो कई बार परिणाम अजीबो गरीब आता है। लेकिन गूगल के इस अपडेट के बाद आपको पहले के मुताबिक ज्यादा सटीक ट्रांसलेशन मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

इन 5 गलतियों के चलते हैक हो सकता है आपका सोशल मीडिया अकाउंट

DSLR पर भारी हैं ये 4 एक्शन कैमरा, पानी के 10 मीटर अंदर तक करते हैं 4K रिकॉर्डिंग

iPhone X जैसा फेस अनलॉक फीचर दे रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन्स, कीमत 15000 रुपये से कम 

chat bot
आपका साथी