मोबाईल पेमेंट के लिए गूगल Tez एप हुई लॉन्च, हर साल यूजर्स को मिलेगा 9000 रु का रिवॉर्ड

गूगल ने भारत में अपना मोबाइल पेमेंट एप लॉन्च किया है। यह एप 55 भारतीय बैक्स को सपोर्ट करेगा

By Sakshi PandyaEdited By: Publish:Mon, 18 Sep 2017 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 18 Sep 2017 08:00 PM (IST)
मोबाईल पेमेंट के लिए गूगल Tez एप हुई लॉन्च, हर साल यूजर्स को मिलेगा 9000 रु का रिवॉर्ड
मोबाईल पेमेंट के लिए गूगल Tez एप हुई लॉन्च, हर साल यूजर्स को मिलेगा 9000 रु का रिवॉर्ड

नई दिल्ली(जेएनएन)| गूगल ने भारत में यूपीआई आधारित मोबाईल पेमेंट एप 'तेज' लॉन्च कर दी है| इस एप से यूजर्स यूटिलिटी बिल से लेकर मूवी टिकट तक बुक करा पाएंगे| ऐसा माना जा रहा है की गूगल ने अपने प्रतिद्वंदी अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए इस एप को पेश किया है| इसी के साथ पेटीएम जैसी कंपनी के लिए भी बड़ी टक्कर कही जा सकती है| तेज 55 भारतीय बैंक्स जैसे की एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई को सपोर्ट करता है| यह एप अंग्रेजी समेत सात अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है| यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है|

कैसे करें तेज को इस्तेमाल:

- सबसे पहले, एप डाउनलोड करने के बाद यूजर से उसका बैंक अकाउंट नंबर डालने और वेरीफाई करने के लिए कहा जाएगा|

- एप के इंटरफेस से ही आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टेक्स्ट मैसेज भेज कर आसानी से बैंक अकाउंट वेरीफाई करा सकते हैं|

- अकाउंट वेरीफाई होने के बाद आपको यूपीआई पिन डालना होगा| अब आप पेमेंट करने के लिए तैयार हैं|

- इसी के साथ आप ये भी देख पाएंगे की आपका कौन-सा दोस्त इस एप का प्रयोग कर रहा है।

तीन तरीकों से कर पाएंगे पेमेंट:

एप यूजर्स को तीन तरीकों से पेमेंट करने की सुविधा देती है:

- पहला UPI ID है| यह भारत सरकार के UPI इंटरफेस का पार्ट है| अगर आपको रिसीवर का आईडी पता है तो उसे एंटर करें और पेमेंट हो जाएगी|

- दूसरा तरीका QR कोड से पेमेंट करना है| इसमें यूजर्स QR कोड को स्कैन कर के पेमेंट कर सकते हैं|

- तीसरा तरीका फोन नंबर से पेमेंट करने का है| यह उसी तरह होगा, जिस तरह से पेटीएम में नंबर डाल कर पेमेंट की जाती है|


साथ मिलेंगे कई ऑफर्स :

- इस एप को प्रमोट करने के लिए गूगल ने कई लोकप्रिय सेवाएं भी साझा की हैं| गूगल ने अपने वेबसाइट पर जानकारी दी की रेडबस, पीवीआर सिनेमा, डॉमिनोज पिज्जा, डिश टीवी और जेट एयरवेज इसके लॉन्च पार्टनर हैं|

- इसी के साथ कंपनी ने Tez Scratch Cards भी उपलब्ध कराए हैं| इसके बारे में मिली जानकारी के अनुसार यूजर्स को आकर्षित करने के लिए इसके जरिए डील्स और ऑफर्स मिलेंगे|

- कंपनी के अनुसार तेज एप के जरिए होने वाली ट्रांजैक्शंस को तेज शील्ड से सुरक्षित किया जाएगा| इससे यूजर्स किसी भी तरह की धोखाधड़ी और हैकिंग से सुरक्षित रहेंगे|

- इस एप के साथ गूगल ने रेफरल रिवॉर्ड भी पेश किया है| इसके तहत यूजर्स को इस एप को दोस्तों, रिश्तेदारों को रेफर करना होगा| अगर वो रेफर लिंक का इस्तेमाल कर साइन-इन और पेमेंट करते हैं तो यूजर और उसके दोस्त दोनों को 51 रुपये का रिवॉर्ड दिया जाएगा| इसमें आप जितने चाहे उतने लोगों को रेफर कर सकते हैं| इसमें अधिकतम रिवॉर्ड सीमा 90000 रुपये है| गूगल के अनुसार रेफरल ऑफर 1 अप्रैल 2018 तक मान्य होगा|

यह भी पढ़ें:

WhatsApp करेगा स्मार्टफोन की मैमोरी खाली रखने में मदद, यह है तरीका

इन एप्स के जरिए दिन में मात्र 20 मिनट देकर रहें शेप में, जानें इनकी खासियतें

इन 5 एंड्रॉयड एप्स से किसी भी भाषा को करें हिंदी में Translate

chat bot
आपका साथी