कम सैलरी में भी होगी अब ज्यादा बचत, ये एेप्स रोकेंगी फिजूल खर्चे

इन तीन ऐप्स की मदद से आप अपने फिजूल खर्चे पर रोक लगा सकते हैं। इसके अलावा आप सेविंग भी कर सकते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 12 Jul 2018 03:49 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jul 2018 07:56 AM (IST)
कम सैलरी में भी होगी अब ज्यादा बचत, ये एेप्स रोकेंगी फिजूल खर्चे
कम सैलरी में भी होगी अब ज्यादा बचत, ये एेप्स रोकेंगी फिजूल खर्चे

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आप फिजूल खर्चे से परेशान हो चुके हैं? क्या आपकी सैलरी 15 दिनों के अंदर ही खत्म हो जाती है, तो आपको अपनी आदतों को बदलने की जरुरत है। आपको हिसाब रखने की जरुरत है कि आप किन चीजों पर फिजूल खर्च कर रहे हैं। हम आपके लिए तीन ऐसे ऐप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने खर्चे को कम करके बचत कर सकेंगे। जानते हैं इन ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

Monefy: ऐप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को 4.6 स्टार मिला है जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 7.4 एमबी है।

फीचर्स- ऐप के जरिए आप अपने किए हर खर्चे पर नजर रख सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप एक कॉफी खरीद कर पी रहे हैं, तो आपको इसे ऐप में एड करना होगा। ऐप में कई सारे ऑटोमेटिक विकल्प दिए हुए हैं जिससे आपको ज्यादा कुछ लिखने की जरुरत नहीं है। बस आपको अमाउंट इंटर करना होगा। ऐप कई करेंसी को स्पोर्ट करता है। ऐप में बिल्ट इन केल्कुलेटर है जिससे आपको हिसाब करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। ऐप मल्टीपल अकाउंट को स्पोर्ट करता है और इसमें दिए बजट मोड के जरिए आप बचत कर सकते हैं। ऐप में डाटा सेव और एक्सपोर्ट करने का भी विकल्प दिया हुआ है।

Expense Manager: ऐप को 5 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को 4.3 स्टार मिला है जिसे 56 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज डिवाइस के हिसाब से बदल सकती है।

फीचर्स- ऐप के जरिए आप अपनी सेविंग और खर्चे का हिसाब रख सकते हैं। ऐप एक से ज्यादा अकाउंट को स्पोर्ट करता है। ऐप में आप अपने खर्चे के अलावा टेक्स को भी हिसाब रख सकते हैं। ऐप में आपको कई ऑप्शन्स मिलते हैं जहां आप डेबिट कार्ड के अलावा क्रेडिट कार्ड के एक्सपेंसेज को ट्रैक कर सकते हैं।

Money Manager Expense & Budget: ऐप को 5 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को 4.6 स्टार मिला है। ऐप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज डिवाइस के हिसाब से बदल सकती है।

फीचर्स- ऐप में आपको ऊपर दिए सारे ऑप्शन्स मिलते हैं। ऐप में आपको किसी भी तरह का एड नहीं मिलता है। इसके अलावा ऐप का बुकमार्क फीचर आपको पसंद आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

अब कम रोशनी में भी मिलेगी HD क्वालिटी की फोटो, कीमत 15,000 रुपये से कम

Asus ZenFone 5Z Vs Oneplus 6 Vs Honor 10: भारत में इन स्मार्टफोन्स में है सबसे कड़ा मुकाबला

भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में ये 4 स्मार्टफोन्स बन सकते हैं पहली पसंद 

chat bot
आपका साथी