Airtel ने Youtube को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया Wynk Tube, जानें कैसे करेगा काम

Airtel Wynk Tube ऐप में यूजर्स को 12 प्रमुख भारतीय भाषाओं में ऑडियो-वीडियो कंटेट मिलेगा। जिसमें भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलूगू, मराठी, पंजाबी जैसे लोकप्रिय भाषाएं शामिल हैं।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 03:38 PM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 04:13 PM (IST)
Airtel ने Youtube को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया Wynk Tube, जानें कैसे करेगा काम

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Airtel ने अपने Wynk म्यूजिक ऐप के बाद यूजर्स के लिए Wynk Tube वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप लॉन्च कर दिया है। इस वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप के जरिए यूजर्स 40 लाख से ज्यादा ऑडियो या वीडियो कंटेट को स्ट्रीम कर सकेंगे। इस ऐप में यूजर्स को 12 प्रमुख भारतीय भाषाओं में ऑडियो-वीडियो कंटेट मिलेगा। जिसमें भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलूगू, मराठी, पंजाबी जैसे लोकप्रिय भाषाएं शामिल हैं। इस ऐप को फिलहाल केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है। इसके फीचर्स लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म Youtube की तरह ही है। यह भी आपको ऑडियो और वीडियो अपने प्लेटफॉर्म पर ऑफर करता है।

Amazon Summer Sale 2019 के दौरान मिलने वाले ऑफर्स की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें यहां। इस सेल में OnePlus 6T को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

आपको बता दें कि Airtel Wynk म्यूजिक ऐप एयरटेल यूजर्स के लिए फ्री है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अनलिमिटेड सॉन्ग स्ट्रीम और डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के लिए नॉन एयरटेल यूजर्स को 30 दिन का फ्री ट्रायल दिया जाता है। इसके बाद 99 रुपये प्रति महीने की दर से चार्ज किया जाता है। इस समय Airtel Wynk Tube पर यूजर्स को तीन भाषाओं हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी में सॉन्ग और वीडियो मिलेंगे। ऐप में फिलहाल डिस्प्ले लैंगवेज हिंदी सेट किया गया है जिसे यूजर्स अंग्रेजी में बदल सकते हैं।

Amazon Summer Sale 2019 के दौरान मिलने वाले ऑफर्स की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें यहां। इस सेल में Redmi 6A को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

इस ऐप पर यूजर्स को रेकोमेंडेड प्ले लिस्ट, सॉन्ग और आर्टिस्ट के ऑडियो और वीडियो मिलेंगे। ऐप के नीचे की तरफ यूजर्स को ट्रेंडिंग सेक्शन और माई म्यूजिक मिलेगा। इस ऐप को जरिए यूजर्स के डिवाइस में इंस्टॉल किया हुआ म्यूजिक भी सिंक किया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स अपने प्ले लिस्ट को क्यूरेट भी कर सकते हैं जो हर सप्ताह यूजर्स के ज्यादा सुने गए सॉन्ग के साथ बदलता रहता है। इस ऐप में यूजर्स एक टैप करके ऑडियो से वीडियो में स्वीच कर सकते हैं, यह फीचर Youtube में भी उपलब्ध है। इसके अलावा यह ऐप पिक्चर इन पिक्चर (PIP) और वॉयस सर्च को भी सपोर्ट करता है। इस ऐप की साइज 5.9 एमबी है जिसे बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
Realme के अगले स्मार्टफोन में होगा Vivo V15 Pro की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा, तस्वीरें आई सामने

Oppo A1k दमदार बैटरी के साथ Redmi 7 से कम कीमत में लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Xiaomi ने भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन किया टीज, जानें संभावित फीचर्स

chat bot
आपका साथी