Vikata Sankashti Chaturthi 2024: घर में चाहते हैं सुख और शांति का वास, तो संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस बार 27 अप्रैल को विकट संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान शिव के पुत्र भगवान गणेश जी की विशेष पूजा और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन कुछ उपाय करने से घर में खुशियों का आगमन होता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Sun, 21 Apr 2024 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2024 05:35 PM (IST)
Vikata Sankashti Chaturthi 2024: घर में चाहते हैं सुख और शांति का वास, तो संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय
Vikata Sankashti Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी पर इन उपायों को करने धन का होगा लाभ

HighLights

  • चतुर्थी तिथि भगवान गणेश जी को समर्पित है।
  • संकष्टी चतुर्थी का व्रत महीने में 2 बार किया जाता है।
  • इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने का विधान है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vikata Sankashti Chaturthi 2024 Upay: चतुर्थी तिथि भगवान गणेश जी को समर्पित है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस बार 27 अप्रैल को विकट संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान शिव के पुत्र भगवान गणेश जी की विशेष पूजा और व्रत करने का विधान है। माना जाता है कि ऐसा करने से कार्यों में सिद्धि प्राप्ति होती है। साथ ही सभी प्रकार के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन कुछ उपाय करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही साधक पर भगवान गणेश जी की कृपा सदैव बनी रहती है। चलिए जानते हैं विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें: Vikata Sankashti Chaturthi 2024: कब है विकट संकष्टी चतुर्थी? नोट करें शुभ मुहूर्त, महत्व एवं चंद्र दर्शन का समय

विकट संकष्टी चतुर्थी उपाय (Vikata Sankashti Chaturthi 2024 Upay)

अगर आप बिजनेस में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को पूजा के दौरान गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से साधक को बिजनेस में सफलता प्राप्त होती है। यदि आप जीवन में लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा के भोग में गुड़ और घी को शामिल करें। इसके बाद प्रसाद को गरीबों में दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं। विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को 5 हल्दी की गांठ चढ़ाएं और 'श्री गणाधिपतये नम:' मंत्र का जाप करें। यह उपाय आप लगातार 10 दिनों तक करें। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है और धन में अपार वृद्धि होती है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रभु को पान का बीड़ा अर्पित करें। साथ ही गाय को हरा चारा खिलाएं। मान्यता है कि यह उपाय करने से घर की सुख और शांति सदैव बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

यह भी पढ़ें: Vikata Sankashti Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी