Meen Sankranti 2024: मार्च में कब है मीन संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

फाल्गुन माह में सूर्य 14 मार्च को मीन राशि ( Meen Sankranti 2024) में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए इसे मीन संक्रांति कहा जाएगा। सनातन धर्म में मीन संक्रांति का खास महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान तप करने का विधान है और भगवान सूर्य देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Wed, 13 Mar 2024 09:40 AM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2024 09:40 AM (IST)
Meen Sankranti 2024: मार्च में कब है मीन संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Meen Sankranti 2024: मार्च में कब है मीन संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

HighLights

  • मीन संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।
  • फाल्गुन माह में मीन संक्रांति 14 मार्च को है।
  • वर्ष में 12 बार सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Meen Sankranti 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार, वर्ष में 12 बार सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। जिस राशि में परिवर्तन करते हैं, वो नाम आगे जुड़ जाता है। इस बार फाल्गुन माह में सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए इसे मीन संक्रांति कहा जाएगा। सनातन धर्म में मीन संक्रांति का खास महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान, तप करने का विधान है और भगवान सूर्य देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं मीन संक्रांति का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें: Rohini Vrat 2024: जैन समुदाय में विशेष महत्व रखता है रोहिणी व्रत, जानिए इसके नियम

मीन संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस शुभ मौके पर स्नान और दान-पुण्य किया जाता है। मीन संक्रांति की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से होगी और इसका समापन शाम 06 बजकर 29 मिनट पर होगा और महा पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं, मीन संक्रांति का क्षण दोपहर 12 बजकर 46 पर होगा।

मीन संक्रांति पूजा विधि

मीन संक्रांति के दिन अगर संभव हो तो पवित्र नदियों में स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। साथ ही सूर्य देव की पूजा करें। इसके बाद श्रद्धा अनुसार गरीबों को विशेष चीजों का दान करें। माना जाता है कि इस दिन दान करना कल्याणकारी होता है।

इन मंत्रो का करें जाप ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य: ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः । ॐ सूर्याय नम: । ॐ घृणि सूर्याय नम: । ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।। ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।

यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Aarti: हारे का सहारा कहलाते हैं बाबा खाटू श्याम, यहां पढ़ें आरती

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी