Lathmar Holi 2023: बरसाना में लट्ठमार होली आज, जानिए राधा और श्री कृष्ण से जुड़ा इसका इतिहास

Lathmar Holi 2023 लट्ठमार होली दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग बरसाना पहुंचते हैं। इस दिन महिलाएं पुरुषों के ऊपर लाठी चलाती है और वह खुद की रक्षा ढाल से करते हैं। जानिए इस साल कब है लट्ठमार होली।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2023 12:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Feb 2023 07:58 AM (IST)
Lathmar Holi 2023: बरसाना में लट्ठमार होली आज, जानिए राधा और श्री कृष्ण से जुड़ा इसका इतिहास
Lathmar Holi 2023: बरसाने में कब खेली जाएगी लट्ठमार होली? जानिए सही तिथि और इतिहास

नई दिल्ली, Lathmar Holi 2023: बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली आज खेली जा रही है। आज नंदगांव के हुरयारे लट्ठमार होली खेलेने के लिए बरसाना आते हैं। यहां पर महिलाएं (हुरियारिन) रंग, गुलाल, मिठाई के अलावा लट्ठ से उनका स्वागत करती हैं।

भारत में विभिन्न तरह के तीज त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक त्योहार है होली का पर्व। देशभर में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कान्हा की नगरी में होली का पर्व अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। फूलों की होली के साथ शुरू हुआ ये त्योहार रंगों की होली के साथ समाप्त होता है। राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला ये पर्व दुनियाभर में मशहूर है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग मथुरा, बरसाना पहुंचते हैं। होली के इस पर्व में एक दिन लट्ठमार होली खेलती है। इस दिन महिलाएं पुरुषों के ऊपर लाठी बरसाती है और खुशी से हर कोई रस्म को निभाता है। जानिए बरसाना की लट्ठमार होली कब मनाई जा रही है और इसके पीछे की क्या है परंपरा।

Holi Calendar 2023: जानिए कब है बरसाना की लट्ठमान होली, होलिका दहन, रंग पंचमी? देखें होली का पूरा कैलेंडर

कब है लट्ठमार होली 2023 ?

पंचांग के अनुसार, बरसाना में लट्ठमार होली फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इसलिए इस साल यह पर्व 28 फरवरी, मंगलवार को मनाई जा रही हैं।

ऐसे हुई लट्ठमार होली की शुरुआत

पौराणिक कथा के अनुसार, लट्ठमार होली द्वापर युग से शुरू हुई थी। नंदगांव के कन्हैया अपने सखाओं के साथ राधा रानी के गांव बरसाना जाया करते हैं। वहीं पर राधा रानी और गोपियों श्री कृष्ण और उनके सखाओं की शरारतों से परेशान होकर उन्हें सबक सिखाने के लिए लाठियां बरसाती थी। ऐसे में कान्हा और उनके सखा खुद को बचाने के लिए ढाल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही धीरे-धीरे इस परंपरा की शुरुआत हो गई है जिसे बरसाना में धूमधाम से मनाते हैं।

देते हैं लट्ठमार होली का आमंत्रण?

बता दें कि लट्ठमार होली बरसाना और नंदगांव के लोगों के बीच खेली जाती है।  लट्ठमार होली के एक दिन पहले फाग निमंत्रण दिया था।

Pic Credit- INSTAGRAM/kapilparmuwal

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी