Guru Gochar 2024: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति आगामी वर्ष में 1 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं और आने वाले समय में मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Nov 2023 03:24 PM (IST) Updated:Wed, 22 Nov 2023 04:42 PM (IST)
Guru Gochar 2024: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी
Guru Gochar 2024: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख का कारक बताया गया है। आसान शब्दों में कहें तो कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही करियर और कारोबार में रोजाना वृद्धि होती रहती है। आय के नए स्रोत बनते जाते हैं। साथ ही अविवाहित जातकों (लड़कियों) की शीघ्र शादी हो जाती है। हालांकि, गुरु के मजबूत रहने से मोटापे की भी समस्या होती है। आगामी वर्ष में देवगुरु राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातक लाभांवित होंगे। इनमें वृषभ राशि के जातक को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। अगर आपकी राशि वृषभ है, तो देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए ये उपाय जरूर करें। इससे कुंडली में गुरु मजबूत होगा। आइए जानते हैं-  

यह भी पढ़ें: साल 2024 में वृषभ राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के लोग बनेंगे धनवान

गुरु गोचर

ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति आगामी वर्ष में 1 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं और आने वाले समय में मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति कुल मिलाकर 378 दिन 9 घंटे तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

करें ये उपाय

कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें। साथ ही चंदन का टीका लगाएं। खरमास को छोड़ अन्य महीने में शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन से गुरुवार का व्रत प्रारंभ किया जाता है। अत: विवाहित महिलाएं सुख और सौभाग्य और अविवाहित महिलाएं शीघ्र विवाह हेतु गुरुवार का व्रत रख सकती हैं। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता पाने के लिए गुरुवार के दिन गौ माता की सेवा करें। साथ ही हर गुरुवार को रोटी में गुड़ रखकर गौ माता को खिलाएं। भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए हर गुरुवार के दिन जल में हल्दी मिलाकर केले के पौधे में जल का अर्घ्य दें। इससे भी कुंडली में गुरु मजबूत होता है। कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान आर्थिक स्थिति के अनुरूप करें। इस उपाय को करने से सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: सुबह उठकर करें ये काम, धन के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी