विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guggal Dhoop: गुग्गल धूप से घर पर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, दुख और दरिद्रता हो जाएगी दूर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 07 Sep 2023 05:23 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Oct 2023 12:22 PM (GMT+05:30)

Guggal Dhoop एक बार वास्तु दोष लग जाने के बाद व्यक्ति के जीवन में कुछ भी सही नहीं होता है। ...और पढ़ें

Guggal Dhoop: गुग्गल धूप से करें ये 3 चमत्कारी उपाय, दुख और दरिद्रता हो जाएगी दूर
Guggal Dhoop: गुग्गल धूप से करें ये 3 चमत्कारी उपाय, दुख और दरिद्रता हो जाएगी दूर

HighLights

  1. गृह निर्माण से लेकर प्रवेश तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है।
  2. वास्तु दोष लग जाने के बाद जीवन में कुछ भी सही नहीं होता है।
  3. वास्तु शास्त्र में नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के विशेष उपाय बताए गए हैं।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Guggal Dhoop: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। गृह निर्माण से लेकर प्रवेश तक वास्तु नियमों का विधि विधान से पालन किया जाता है। गृह प्रवेश के बाद भी सभी चीजों को वास्तु के हिसाब से रखा जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। अनदेखी करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। एक बार वास्तु दोष लग जाने के बाद व्यक्ति के जीवन में कुछ भी सही नहीं होता है। परिवार में सदस्यों के मध्य कलह की स्थिति बनी रहती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी बदहाल हो जाती है। अतः वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। वास्तु शास्त्र में नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के विशेष उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी वास्तु दोष के चलते जीवन में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो गुग्गल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपयोग से घर में व्याप्त वास्तु दोष दूर हो जाता है। आइए, इसके बारे में जानते हैं-

तनाव दूर होता है

अगर आपके परिवार में सदस्यों के मध्य कलह की स्थिति है, तो घर पर गुग्गल धूप जलाएं। इस उपाय को आप विशेष दिन पर कर सकते हैं। एकादशी, त्रयोदशी, अमावस्या, पूर्णिमा तिथि पर घर में गुग्गल धूप जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। साथ ही पति-पत्नी के मध्य रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके अलावा, मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें- Aja Ekadashi 2023: अजा एकादशी पर रवि पुष्य योग समेत बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, प्राप्त होगा अक्षय फल

नेगेटिविटी दूर होती है

वास्तु जानकारों की मानें तो घर में लगातार 7 दिनों में गुग्गल धूप में पीली सरसों मिलाकर जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। इस उपाय को शनिवार के दिन से प्रारंभ करें। शनिवार की शाम को आरती-अर्चना करने के बाद गुग्गल धूप जलाएं। अब धुएँ को पूरे घर में दिखाएं।

बनेंगे बिगड़े काम

अगर विशेष काम में आपको सिद्धि नहीं मिल रही है, तो आप गुग्गल धूप से उपाय कर सकते हैं। इसके लिए शुद्ध घी, पीली सरसों, लोबान और गुग्गल को गाय के कंडे पर लगातार 21 दिनों तक शाम के समय जलाएं। इस उपाय को करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं। साथ ही सभी कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।