यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Guru Gochar: 31 जुलाई से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा
ज्योतिषियों की मानें तो गुरु की महादशा (Jupiter Nakshatra Transit 2024) और गुरु गोचर के दौरान जातक को सभी प्रकार ...और पढ़ें

HighLights
- कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं।
- देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं।
- शुक्र देव 31 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Nakshtra Parivartan: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 31 जुलाई का दिन बेहद शुभ है। इस दिन सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही देवगुरु बृहस्पति भी नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव (Guru Gochar 2024 effect) पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातक सर्वाधिक लाभान्वित होंगे। इन पर देवों के देव महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: मंगल देव ने रोहिणी नक्षत्र में किया गोचर, इन 3 राशियों को होगा विशेष लाभ
गुरु नक्षत्र गोचर (Jupiter Transit 2024)
ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र के तीसरे चरण में विराजमान हैं। इस चरण में देवगुरु बृहस्पति 30 जुलाई तक रहेंगे। इसके अगले दिन 31 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति देर रात 03 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र के चौथे एवं अंतिम चरण में प्रवेश करेंगे। वहीं, सुखों के कारक शुक्र देव 31 जुलाई को दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पूर्व से ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। इससे लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।
इस नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति 19 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 20 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति 20 अगस्त को संध्याकाल में 05 बजकर 22 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
मेष राशि
.jpg)
देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र चरण परिवर्तन और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ बीतने वाला है। भगवान शिव की कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही धन प्राप्ति के भी प्रबल योग हैं। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में शुभ एवं मंगल कार्य का आयोजन होगा।
वृषभ राशि
.jpg)
रोहिणी नक्षत्र के चारों चरणों में जन्म लेने वाले जातकों की राशि वृषभ होती है। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसती है। 31 जुलाई को न केवल देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे, बल्कि शुक्र देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे वृषभ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति और मंगल देव वृषभ राशि में ही उपस्थित हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
.jpg)
देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र चरण परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को भी विशेष लाभ होगा। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। हमेशा शुभ फल प्रदान करते हैं। वहीं, राशि परिवर्तन के दौरान शुक्र देव कर्क राशि के अर्थ भाव में विराजमान होंगे। इससे कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति सावन महीने में होगी।
यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
