किसी और की बस का जाली कागजात तैयार कर लिया कर्ज, केस

पंट्टी : गांव जंड निवासी कुलदीप सिंह ने बस के जाली कागजात बनाकर बैंक से कर्जा लेने के संबंध में 4 लोगों खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 05:48 PM (IST)
किसी और की बस का जाली कागजात तैयार कर लिया कर्ज, केस
किसी और की बस का जाली कागजात तैयार कर लिया कर्ज, केस

संवाद सूत्र, पंट्टी : गांव जंड निवासी कुलदीप सिंह ने बस के जाली कागजात बनाकर बैंक से कर्जा लेने के संबंध में 4 लोगों खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।

कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी एक बस है। जो पट्टी से कोट बुड्ढा रूट पर चलती है। उक्त बस की जाली आरसी तैयार करके जालंधर से उक्त बस पर कर्ज ले लिया गय। इस मामले में सारज सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव पीर मोहम्मद, सुखदेव सिंह निवासी गांव आसिफ वाला जिला फिरोजपुर, रूप सिंह, बलजिंदर सिंह, सरवण सिंह निवासी गांव भंगाला शामिल है। कुलदीप सिंह की शिकायत बाबत एसपी (आई) तिलक राज ने जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर पंट्टी में उक्त आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी