आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, तरनतारन : 17 अक्टूबर की शाम 6:35 पर दैनिक जागरण कार्यलय में दाखिल होकर हथियार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 02:04 AM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 02:04 AM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पत्रकारों ने किया प्रदर्शन
आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, तरनतारन : 17 अक्टूबर की शाम 6:35 पर दैनिक जागरण कार्यलय में दाखिल होकर हथियारबंद बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ करने और पंजाबी जागरण के इंचार्ज जसपाल सिंह जस्सी पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने से नाराज जिले के मीडिया कर्मियों ने एसएसपी कार्यलय के बाहर रोष प्रदर्शन किया।

प्रेस क्लब तरनतारन के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह मल्हार, चंडीगढ़ पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष जसमेल सिंह चीदा की अगुवाई में धरने में कई किसान और समाजिक जत्थेबंदियों ने भाग लिया। इस मौके पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष धर्मबीर सिंह मल्हार ने कहा कि घटना को 2 सप्ताह का समय गुजर चुका है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपितों की पहचान कर पाई है।

चंडीगढ़ पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष जसमेल सिंह चीदा ने कहा कि आज का धरना केवल सांकेतिक है। आने वाले समय में मुख्य मंत्री आवास घेरने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी चर्म सीमा पर है और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। इस मौके विधान सभा हलका पट्टी से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष रंजीत सिंह चीमां, युवा विंग के सूबा अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिद्धू, समाज सेवी हरप्रीत सिंह कोट मोहम्मद खां, किसान नेता जसपाल सिंह ढिल्लों, प्रगट सिंह, बलदेव सिंह, मास्टर रसाल सिंह ने संबोधन करते कहा कि आम जनता का पुलिस प्रशासन से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि आम जनता को इंसाफ दिलाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। अगर मीडिया कर्मियों को ही इंसाफ लेने लिए धरने लगाने पड़े तो पुलिस प्रशासन की पोल खुल जाती है। इस मौके पत्रकार सुखबंस सिंह (गुरबख्शपुरी), राजविंदर सिंह राजू, रमन चावला, परमजीत पुंज, हरदयाल सिंह, अजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, रवि मोंगा, गुरप्रीत सिंह लवली, बलदेव सिंह पन्नू, जतिंदर सिंह बावा, हरेंद्र सिंह, रछपाल सिंह कलेर, न¨रदर पप्पा, कुलदीप सिंह बब्बू, व¨रदर सिंह रंधावा, अभिषेक जोशी, कुलजीत सिंह, मंदीप राजन, रजिंदर सिंह राजू जीओबाला, प्रताप सिंह, अवतार सिंह खेहरा, बलवीर सिंह खालसा दयालपुरा, बल्लू मेहता, कृपाल सिंह रंधावा, भगत सिंह चंबा ने संबोधित किया। बाद दोपहर एसएसपी दर्शन सिंह मान, एसपी तिलक राज, गुरनाम सिंह, डीएसपी सतनाम सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपितों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए सिट का गठन किया गया है।

chat bot
आपका साथी