सुखबीर का ऐलान, ब्रह्मपुरा होंगे खडूर साहिब उपचुनाव में शिअद प्रत्‍याशी

पंजाब के मुख्‍यमंत्री और शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा को खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के उनचुनाव में पार्टी का उम्‍मीदवार बनाने की घोषणा की। उन्‍होंने दावा किया कि पार्टी इस उपचुनाव में 50 हजार से अधिक मतों से जीतेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2016 04:41 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2016 05:26 PM (IST)
सुखबीर का ऐलान,  ब्रह्मपुरा होंगे खडूर साहिब उपचुनाव में शिअद प्रत्‍याशी

जागरण संवाददाता, खडूर साहिब (तरनतारन)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि खडूर साहिब विधानसभा सीट का उपचुनाव मिशन 2017 का सेमीफाइनल होगा। इस उपचुनाव में अकाली दल 50 हजार से अधिक मतों से विजयी होगा। उन्होंने उपचुनाव के लिए रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा को अकाली दल का उम्मीदवार घोषित किया।

पढ़ें : एसपी सलविंदर से जुड़े मामलेे की गहराई से हो जांच : अमरिंदर

बुधवार को यहां पार्टी नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सुखबीर बादल ने कहा कि इस उपचुनाव और अागामी विधानसभा चुनाव में विकास अकाली दल का मुद्दा होगा। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में सरकार ने नौ साल में पंजाब का अभूतपूर्व विकास किया है। सरकार ने इस दौरान प्रदेश की तरक्की के लिए जितने कार्य किए हैं उसकी कोई मिसाल नहीं है।

सम्मेलन में माैजूद शिअद नेता व कार्यकर्ता।

उन्होंने उपचुनाव के लिए पार्टी के अभियान का शुभारंभ किया और खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के 131 गांवों लिए कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों, हलका इंचार्जों व एसजीपीसी सदस्यों की ड्यूटियां लगाई। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से सभी उपचुनाव के लिए पूरे जाेर-शोर से जुट जाएं।

पढ़ें : पाकिस्तान जाकर चाय पीने के बजाए मुंहतोड़ जवाब दें पीएम : तोगडि़या

सुखबीर ने कहा कि खडूर साहिब हलके का उपचुनाव मिशन 2017 लिए सेमीफाइनल होगा। विपक्षी दलों को अभी से अपनी हालत का पता चल चुका है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी उपचुनाव से जहां पहले ही मुंह मोड़ चुकी है और कांग्रेस भी इसका सामना करने से भाग रही है।

पढ़ें : बेटी से छेड़छाड़ की तो पत्नी ने पीट-पीट कर मार डाला

इस अवसर पर रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने खुद को उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का अाभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे।

सम्मेलन में मौजूद शिअद के नेता व कार्यकर्ता।

इस अवसर पर लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, पशु पालन मंत्री गुलजार सिंह राणिके, ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, महिला शिअद की अध्यक्ष जागीर कौर, सीपीएस प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, राजमहिंदर सिंह मजीठिया, सुच्चा सिंह, सेवा सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी