दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, 10 घायल

। थाना खालड़ा के अंतर्गत आते गांव मद्दर मथरा भागी में खेतों को पानी लगाने के लिए डाले गए पोरे (सीमेंटड पाइप) को लेकर खूनी झड़प हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:08 AM (IST)
दो गुटों में खूनी झड़प, एक  की मौत, 10 घायल
दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, 10 घायल

संवाद सूत्र, खेमकरण : थाना खालड़ा के अंतर्गत आते गांव मद्दर मथरा भागी में खेतों को पानी लगाने के लिए डाले गए पोरे (सीमेंटड पाइप) को लेकर खूनी झड़प हो गई। झड़प में 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

गांव मद्दर मथरा के रहने वाले रछपाल सिंह ने बताया कि खेतों में पानी लगाने के लिए पोरे डाले गए थे। जिसका पंचायत ने विरोध किया था। विरोध पर रछपाल सिंह के गुट ने पोरे बंद कर दिए। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे रछपाल सिंह पिता जोगिंदर सिंह व अन्य लोगों के साथ खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान तलवारें, बेसबाल बेट, लाठियां व अन्य हथियार लेकर दूसरे गुट के लोग वहां पहुंच गए। आरोपितों ने रछपाल सिंह के गुट पर हमला कर दिया। जवाब में रछपाल सिंह के साथियों ने भी जमकर लाठियां और तलवारें चलाई। झगड़े में रछपाल के पिता जोगिंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसी गुट के जोगिंदर सिंह, बिक्कर सिंह, सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह व जसपाल सिंह, बलकार सिंह घायल हो गए। वहीं, दूसरे गुट के मंजीत सिंह, शीतल सिंह, सरवन सिंह व लाभ सिंह भी घायल हुए हैं। भिखीविंड के डीएसपी राजबीर सिंह व थाना खालड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को खेमकरण के अस्पताल में भर्ती करवाया।

डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि जोगिंदर सिंह के बेटे रछपाल सिंह के बयानों पर मंजीत सिंह, शीतल सिंह, सरवन सिंह, लाभ सिंह, जस्सा सिंह, दर्शन सिंह, गुरभेज सिंह, लवप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी