गुंडों के साथ मिली हुई पुलिस : पन्नू

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जोन बाबा वीर सिंह के गांवों के किसानों की मीटिंग रसूलपुर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 06:24 PM (IST)
गुंडों के साथ मिली हुई पुलिस : पन्नू
गुंडों के साथ मिली हुई पुलिस : पन्नू

जागरण संवाददाता, तरनतारन : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जोन बाबा वीर सिंह के गांवों के किसानों की मीटिंग रसूलपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता जोन प्रधान सुखविंदर सिंह दुगलवाला ने की। दुगलवाला ने कहा कि तरनतारन में अमन, कानून नाम की कोई चीज नहीं। लूटपाट, डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में कमेटी अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू के लड़के पर हमला किया गया। पुलिस द्वारा इस बाबत मुकदमा तो दर्ज कर लिया परंतु आरोपित गिरफ्तार नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से गुंडागर्दी, नशे का व्यापार और अवैध हथियार बेचने का धंधा जोरों पर चल रहा है। मौके पर जसबीर सिंह, फतेह सिंह, तेजिंदरपाल सिंह रसूलपुर, निर्मल सिंह, सुप्रीम सिंह, सुखदेव सिंह, सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह, बूटा सिंह, सुरिंदर सिंह, अमर सिंह, सरमुख सिंह, ज्ञान सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी