संगरूर की भाजपा नेता मीना ने जहर निगला, मौत

भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला प्रधान मीना खोखर ने मंगलवार शाम जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 07:53 AM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 07:53 AM (IST)
संगरूर की भाजपा नेता मीना ने जहर निगला, मौत
संगरूर की भाजपा नेता मीना ने जहर निगला, मौत

संवाद सूत्र, संगरूर

भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला प्रधान मीना खोखर ने मंगलवार शाम जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली। सिविल अस्पताल संगरूर में मंगलवार शाम को मीना खोखर को स्वजन गंभीर हालत में लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर पटियाला रेफर कर दिया। पटियाला लेकर जाते समय ही रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पति के बयान पर धारा 174 तहत कार्रवाई करके शव स्वजनों के हवाले कर दिया। वह दो बच्चों की मां थीं। दोनों बच्चे अभी कुआंरे हैं। मीना खोखर की मौत पर प्रदेश भाजपा के सीनियर नेताओं समेत जिला व इलाके के पार्टी वर्करों ने गहरा दुख जाहिर किया।

थाना सिटी संगरूर के सहायक थानेदार कुलविदर सिंह सोढी ने बताया कि मृतका मीना खोखर के पति विनोद कुमार ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मीना खोखर पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। उसने मंगलवार शाम कोई जहरीली चीज निगल ली, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बन गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर ले जाया गया, जहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया गया। एसएमओ डा. बलजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को मीना खोखर नामक महिला को अस्पताल में लाया गया था। डाक्टर द्वारा जांच करने पर पता चला कि कोई जहरीली चीज खाने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा। ----------------------

तीन वर्ष से निभा रही थीं महिला मोर्चा की कमान : दियोल भाजपा के जिला प्रधान रणदीप दियोल ने कहा कि तीन वर्ष से मीना खोखर जिला महिला की जिम्मेदारी बाखूबी निभा रही थीं। उनकी अगुआई में बड़ी गिनती में महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ा गया व उनके साथ मिलकर पार्टी की मजबूती की खातिर कार्य किया। उनकी अचानक हुई मौत से पार्टी को नुकसान पहुंचा है। उनकी मौत पर भाजपा के सीनियर नेता अरविद खन्ना, केवल सिंह ढिल्लो, सुनील कुमार डिपल, जतिदर कालड़ा आदि ने गहरा दुख जाहिर किया।

chat bot
आपका साथी