विक्टोरिया कॉलेज में मनाया विश्व धरती दिवस

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : विक्टोरिया कॉलेज में विश्व धरती दिवस मनाया गया। कॉलेज के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 05:15 PM (IST)
विक्टोरिया कॉलेज में मनाया विश्व धरती दिवस
विक्टोरिया कॉलेज में मनाया विश्व धरती दिवस

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : विक्टोरिया कॉलेज में विश्व धरती दिवस मनाया गया। कॉलेज के मैनेजिंग डारेक्टर सपना टंड की योग्य अगुवाई में विद्यार्थियों को धरती दिवस की महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमें इंटरनेट, पोलीथिन, प्लास्टिक का कम प्रयोग करना चाहिए। साथ ही वातावरण को स्वच्छ व धरती को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। कॉलेज की ग्राउंड में शानदार पौधे लगाए गए। छात्राओं को अपने आस-पास सफाई रखने के बारे में जागरूक किया। कॉलेज के चेयरमैन संजय टंड ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग कर जमीन को जहरीला करते है। साथ-साथ हवा को जहरीला करते है। धरती को बचाने के लिये हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर प्रधान योदा कुमार, उपप्रधान मुकेश, सचिव अमन टंड आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी