कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगी यूथ कांग्रेस : सेलके

दिड़बा (संगरूर) जिला संगरूर यूथ कांग्रेस की बैठक हलका दिड़बा में सचिव ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:13 AM (IST)
कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगी यूथ कांग्रेस : सेलके
कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगी यूथ कांग्रेस : सेलके

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर) :

जिला संगरूर यूथ कांग्रेस की बैठक हलका दिड़बा में सचिव ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस इंचार्ज हिमाचल प्रदेश जगदेव गागा, जिला प्रधान गोबिदर खंगूड़ा के नेतृत्व में स्थानीय धर्मशाला गीता भवन में हुई। बैठक में पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज बंटी सेल के व सह इंचार्ज मुकेश कुमार विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2022 मिशन की प्राप्ति के लिए युवाओं को लामबंद किया जा रहा है। उन्होंने वर्करों को पार्टी की नीतियों को प्रत्येक घर पहुंचाने की अपील की। साथ ही गांव स्तर व ब्लॉक स्तर की कमेटियों का जल्द गठन करने के निर्देश दिए। जगदेव गागा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोक भलाई के कार्य किए हैं। किसानों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। बेरोजगारी खत्म करने हेतु सरकारी व निजी सेक्टर में बगैर किसी भेदभाव नौजवानों को नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि में बढ़ोतरी कर लोगों की कमर तोड़ दी है। हलका दिड़बा के गांव रत्ता खेड़ा से संबंधित फौजी मनिदर सिंह की गत दिन चीन से झड़प में घायल हो गया था को ठीक होने पर सम्मानित किया गया।

इस मौके हरदीप टिवाणा इंचार्ज जिला संगरूर, दविदर छाजली, पुष्पिदर गुरु, सतगुर सिंह, राजवीर सिंह, गुरध्यान सिंह, परमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, लाडी सिंह, प्रितपाल सिंह, विक्की धीमान, यूथ नेता निर्मल दुलट उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी