कांग्रेस मेहनती वर्करों को हमेशा पहल देती है : ढिल्लों

संगरूर गत दिवस र्हुइ यूथ कांग्रेस की चुनाव में शानदार जीत प्राप्त करने वाले विधानसभा संगरूर का चुनाव करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:11 PM (IST)
कांग्रेस मेहनती वर्करों को हमेशा पहल देती है : ढिल्लों
कांग्रेस मेहनती वर्करों को हमेशा पहल देती है : ढिल्लों

जागरण संवाददाता, संगरूर

गत दिवस हुए यूथ कांग्रेस क चुनाव में शानदार जीत प्राप्त करने वाले विधानसभा संगरूर यूथ कांग्रेस के प्रधान साजन कांगड़ा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात की गई।

केवल ढिल्लों द्वारा साजन कांगड़ा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा यूथ विग में नौजवान स्थापित किए जाते हैं, लेकिन एक कांग्रेस पार्टी है जिसमें योग्य नौजवान अपनी काबिलियत के बल पर चुनाव में आगे बढ़ते हैं। उन्हें उम्मीद है कि साजन कांगड़ा भी पार्टी की मजबूती के लिए मेहनत व ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस मौके जिला यूथ कांग्रेस संगरूर की नवनियुक्त उपप्रधान अराधना, लखमीर सिंह सेखों, दर्शन सिंह कांगड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी