राष्ट्र संत बाबा बाल जी के आश्रम में दिव्य समागम की तैयारियां शुरू

ऊना में राष्ट्र संत बाबा बाल जी की अध्यक्षता में दिव्य समागम एक फरवरी से शुरू होने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:13 AM (IST)
राष्ट्र संत बाबा बाल जी के आश्रम में दिव्य समागम की तैयारियां शुरू
राष्ट्र संत बाबा बाल जी के आश्रम में दिव्य समागम की तैयारियां शुरू

जागरण संवाददाता, नंगल

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां ऊना में राष्ट्र संत बाबा बाल जी की अध्यक्षता में दिव्य समागम एक फरवरी से शुरू होने जा रहा है। भव्य कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाबा जी के शिष्य इंद्रमोहन कपिला ने बताया कि 13 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान चार फरवरी को भव्य नगर शोभायात्रा ऊना नगर में निकाली जाएगी। रास लीला के लिए वेद प्रकाश एंड पार्टी वृंदावन वाले पहुंच रहे हैं। एक फरवरी को चंडीगढ़ से भजनोपदेशक सीमा दोपहर 12 बजे प्रवचन शुरू करेंगी। दो से पांच फरवरी तक महामंडलेश्वर गीता मनीशी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, चार फरवरी को सुबह 10 बजे वृंदावन से चित्र विचित्र जी भजन संकीर्तन करेंगे। छह से 12 फरवरी तक गौरव कृष्ण शास्त्री भागवत कथा पर आधारित ज्ञान वर्षा करेंगे। 13 फरवरी को बृज रसिका चंद्रकला दीदी अमृतसर वालीं दोपहर 12 से शाम चार बजे तक अपने मुखारविंद से भक्तों का अध्यात्मिक मार्गदर्शन करने आ रही हैं। श्री कथा कार्यक्रम के दौरान संतजन भक्तों को बताएंगे कि किस तरह से सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण ने मानवता के कल्याण के लिए समय-समय पर अपने चमत्कार दिखाए हैं। उन्होंने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन का मकसद प्राणी मात्र को वेद ग्रंथों के उपदेशों से जोड़ कर संस्कारवान बनाना है।

chat bot
आपका साथी