दिल्ली किसान आंदोलन के लिए किया लामबंद

गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब मोरिडा में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:36 PM (IST)
दिल्ली किसान आंदोलन के लिए किया लामबंद
दिल्ली किसान आंदोलन के लिए किया लामबंद

संवाद सूत्र, मोरिडा: गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब मोरिडा में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने बैठक की। इस दौरान प्रेस सचिव गुरपाल सिंह कंग ने बताया कि बैठक दौरान 10 मई को दिल्ली जाने के लिए लोगों को लामबंद किया गया। उन्होंने इलाके के किसानों और किसान हितैषी वर्गों से अपील की कि वह बड़ी से बड़ी संख्या में दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल हों। इस मौके परमिदर सिंह चालाकी, परमजीत सिंह अमराली, बहादुर सिंह ढंगराली, अजैब सिंह, हरबंस सिंह दतारपुर, गुरमीत सिंह कंग, तेजिदर सिंह, रणजीत सिंह, दर्शन सिंह, हरमीत सिंह, रुपिदर सिंह, दलजीत सिंह मंडेर व अवतार सिंह प्रधान लुठेड़ी भी मौजूद थे। छोटे किसानों को दें मुफ्त बिजली की सुविधा : भाकियू संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) के जिला प्रधान चरण सिंह मुंडियां, जिला वित्त सचिव करनैल सिंह रसीदपुर, ब्लाक श्री चमकौर साहिब के प्रधान हरिदर सिंह काका जटाणा और महासचिव मलकीत सिंह मावी डैहर ने पावरकाम पंजाब के चेयरमैन को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें उन्होंने किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग की। उन्होंने बताया कि2017 में छोटे और सीमित किसान किसी कारण सिचाई के लिए मोटरें नहीं लगवा सके। उनको सुविधा देने के लिए अपने खर्च पर मोटरें लगवाकर बिजली का बिल अदा करने की शर्त के अंतर्गत 2019 में कनेक्शन दिए गए थे। उस समय कहा गया था कि आपकी मोटरों पर मीटर लगेंगे और बिजली के प्रयोग के हिसाब के साथ बिल भेजा जाएगा, लेकिन बाद में यह बिल फ्लैट रेट कर दिए गए। इसलिए इन किसानों के बिजली बिल जल्द से जल्द माफ किए जाएं।

chat bot
आपका साथी