शाही शहर में कॉलेजों के 1925  सहायक प्रोफेसरों ने किया प्रदर्शन

कॉलेजों के 1925 सहायक प्रोफेसरों ने रैली निकाल रोष प्रकट किया। राज्य के 136 सरकारी एडिड कॉलेजों के 1925 सहायक प्रोफेसरों ने बेसिक पे पर प्रोवेशन के 3 साल पूरे होने के बावजूद सरकार के रेगुलर स्केल न देने के विरोध में बारादरी गेट पर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 05:33 PM (IST)
शाही शहर में कॉलेजों के 1925  सहायक प्रोफेसरों ने किया प्रदर्शन
शाही शहर में कॉलेजों के 1925  सहायक प्रोफेसरों ने किया प्रदर्शन

जेएनएन, पटियाला

कॉलेजों के 1925 सहायक प्रोफेसरों ने रैली निकाल रोष प्रकट किया। राज्य के 136 सरकारी एडिड कॉलेजों के 1925 सहायक प्रोफेसरों ने बेसिक पे पर प्रोवेशन के 3 साल पूरे होने के बावजूद सरकार के रेगुलर स्केल न देने के विरोध में बारादरी गेट पर नारेबाजी की। प्रोफेसरों ने  कहा कि इससे पहले 117 विधायकों, सभी जिलों के डीसी, सचिव उच्च शिक्षा, डीपीआइ कॉलेज  को मांगपत्र दे चुके हैं। मगर, पंजाब सरकार ने अभी तक मांगों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि बेसिक पे पर  3 साल पूरे करने के  बाद भी सरकार ने रेगुलर स्केल देने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। सरकार ने पंजाब  एंड हरियाणा हाई कोर्ट में 2698 ऑफ 2017 में दिए अपने हलफनामे में यह माना है कि शिक्षा विभाग की बाकि नियुक्तियों की तरह (जैसे 7654, 3442  अध्यापक, कंप्यूटर टीचर) रेगुलर स्केल पर पक्का किया जाएगा। अब सरकार ने अपने दिए हुए हलफनामे से ही मुख मोड़ लिया है।  उन्होंने बताया के इस धरने पर केवल 1925 सहायक प्रोफेसर के साथ प्रदर्शन में 136 कॉलेजों के 2 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हैं।  

एसडीएम  और एसपी की तरफ से यूनियन को 30 तारीख को उच्च शिक्षा मंत्री रजिया सुल्ताना के साथ पैनल  मी¨टग का भरोसा दिया। यूनियन की तरफ से बताया गया कि मंत्री के साथ मी¨टग का एक ही एजेंडा रहेगा  3 साल पूरे कर चुके सहायक प्रोफेसरों  को रेगुलर स्केल का नोटिफिकेशन जारी करवाना और उन्होंने प्रशासन के सामने एलान किया कि यदि मी¨टग में मांगें नहीं मांगी गई तो 4 नवंबर से पटियाला में मरणव्रत शुरू किया जाएगा। इस प्रदर्शन में विभिन्न जत्थेबंदियों का सहयोग भी 1925 ग्रांट इन एड सहायक प्रोफेसरों को मिला। इसमें पंजाब और चंडीगढ़ कॉलेज टीचर यूनियन, किसान यूनियन और थर्मल प्लांट यूनियन विशेष रही।

chat bot
आपका साथी