गणपति जी के रंग में रंगा शाही शहर

वीरवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश महोत्सव की शुरूआत की गई। जिससे पुरा शहर भक्ति रंग में रंगा नजर आ रहा था। गांधी ग्राऊंड में श्री सिद्धीविनायक गणेश मंडल द्वारा 14वें गणेश महोत्सव की शुरूआत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 12:56 AM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 12:56 AM (IST)
गणपति जी के रंग में रंगा शाही शहर
गणपति जी के रंग में रंगा शाही शहर

जेएनएन, समाना (पटियाला) : वीरवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। पूरा शहर भक्ति रंग में रंगा नजर आ रहा था। गांधी ग्राऊंड में श्री सिद्धीविनायक गणेश मंडल द्वारा 14वें गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। महोत्सव की शुरुआत अमित ¨सगला की तरफ से झंडी फहरा कर की गई। इस मौके पर मंडल की तरफ से आंखों के चेकअप का मुफ्त शिविर भी लगाया गया। जिसका उद्घाटन नलिनी चोपड़ा ने किया। शिविर के दौरान आंखों के डॉक्टर रतन कक्कड़ ने शिविर में आने वाले मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को मंडल की तरफ से मुफ्त लेंस लगाए गए। इस अवसर पर मैनेजर गोपाल कृष्ण, सु¨रदर गर्ग, संजू ककराला, हैपी बांसल, संजय ट्रांस्पोर्ट कर्म चंद शर्मा, संजीव बिट्टु और अन्य सदस्य हाजिर थे। डाकखाना रोड

श्री छत्रपति शिवा जी गणेश मंडल की तरफ से डाकखाना रोड पर गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। इस मौके पर अशोक वर्मा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। अशोक वर्मा और उनके परिवारिक सदस्यों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कृष्ण देव भिल्ला, प्रदीप वर्मा, राज कुमार राजी, अशोक जैन, राज कुमार वर्मा, मंडल प्रधान श्री रंग मराठा, ज्ञान देव मराठा, जगतपाल मुन्ना, अश्वनी मराठा, संजू वर्मा, सुरेश मराठा, आनंद मराठा और अन्य सदस्य हाजिर थे। शिवा जी मार्केट

श्री सिद्धीविनायक गणेश मंडल की तरफ से शिवा जी मार्केट में गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। महोत्सव की शुरूआत दर्शन बांसल द्वारा पूजा-अर्चना से की गई। इस अवसर पर एडवोकेट अश्वनी गुप्ता विशेष तौर पर पहुंचे। समाना रोड

समाना पटियाला रोड पर स्थित रोहन राजदीप टोल प्लाजा पर भी गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। इस मौके पर जिला परिषद् की पूर्व चेयरर्पसन मैडम गुरशरण कौर रंधावा, जस¨वदर रंधावा और, संदीप ¨सगला मोंटू विशेष तौर पर पहुंचे। विशेष तौर पर पहुंचे सभी गणमान्य लोगों द्वारा पूजा-अर्चना कर महोत्सव की शुरुआत की गई। टोल प्लाजा मैनेजर जज मोहन ¨सह, अस्सिटेंट मैनेजर नितिश नेरकर और महेश पांडे की तरफ से महोत्सव में पहुंचे उपरोक्त गणमान्य सदस्यों का सम्मान किया गया।

chat bot
आपका साथी