प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला

श्री गुरु तेग बहादर जी के 400 वर्षीय प्रकाश उत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 06:54 PM (IST)
प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला
प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला

जागरण संवाददाता, पटियाला : श्री गुरु तेग बहादर जी के 400 वर्षीय प्रकाश उत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुआई पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन गुरुद्वारा के दरबार साहिब से शुरू होकर सरोवर की परिक्रमा करते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब के दरबार में संपन्न हुआ। इस दौरान अंतरिग कमेटी सदस्य जत्थेदार सतविदर सिंह टोहड़ा ने कहा कि 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समागम आयोजित जाने थे पर महामारी के चलते इन प्रोग्राम को सांकेतिक तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा श्री मोतीबाग साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए हैं। जिनका भोग एक मई को प्रकाशोत्सव वाले दिन डाला जाएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल, ज्ञानी प्रितपाल सिंह, मैनेजर करनैल सिंह नाभा, उप मैनेजर इंद्रजीत सिंह गिल, अमरपाल सिंह, हेड ग्रंथी हरविर सिंह, प्रधान प्रेम सिंह, पूर्व हेड ग्रंथी सुखदेव सिंह, तरलोक सिंह के अलावा धार्मिक जत्थेबंदियों के सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी