भाजपा पार्षद पवन पर दर्ज केस निदनीय: विकाश

भाजपा पार्षद और एडवोकेट पवन मुखीजा पर दर्ज केस को भाजपा के जिला पटियाला देहाती प्रधान विकास शर्मा ने राजनीतिक से प्रेरित बताया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 06:12 AM (IST)
भाजपा पार्षद पवन पर दर्ज केस निदनीय: विकाश
भाजपा पार्षद पवन पर दर्ज केस निदनीय: विकाश

संवाद सूत्र, राजपुरा: भाजपा पार्षद और एडवोकेट पवन मुखीजा पर दर्ज केस को भाजपा के जिला पटियाला देहाती प्रधान विकास शर्मा ने राजनीतिक से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के झूठे केस करा विरोधियों के मुंह बंद करना चाहती है। लेकिन वे पार्टी अपने किसी भी वर्कर के साथ किसी भी तरह का धक्का सहन नही करेंगे। सरकार विचारों की लड़ाई हार रही है इसलिए विरोधियों पर झूठे केस दर्ज करवाने पर उतर आई है। उन्होंने कहा जिस समय मोहल्ला चिस्तियां वाला में लड़ाई झगड़ा हुआ था, उस समय पवन मुखीजा अपने परिवार सहित रिश्तेदार के घर थे, जब तक वे वापस लौटे तो लड़ाई झगड़ा समाप्त हो चुका था। बतौर पार्षद उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया क्योंकि वे आपस में रिश्तेदार भी हैं। लेकिन अगले दिन नेताओं की शह पर शिकायतकर्ता को मोहरा बनाकर पार्षद पवन मुखीजा पर भी लड़ाई झगड़े का केस दर्ज कर दिया और पवन मुखीजा पर लाठी मारने का आरोप लगाया।

chat bot
आपका साथी