मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के आरोपित ब्रजेश ठाकुर को लाया गया पटियाला सेंट्रल जेल

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के आरोपित ब्रजेश ठाकुर को पटियाला सेंट्रल जेल लाया गया है। उसे जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 01:17 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 01:17 PM (IST)
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के आरोपित ब्रजेश ठाकुर को लाया गया पटियाला सेंट्रल जेल
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के आरोपित ब्रजेश ठाकुर को लाया गया पटियाला सेंट्रल जेल

जेएनएन, पटियाला। बिहार के मुजफ्फरपुर बाल संरक्षण गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर को शुक्रवार सुबह 11 बजे पटियाला सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिहार पुलिस यहां लाई है। उसे जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है, जो उसके लिए ही विशेष रूप से बनाया गया है। वह अपना पूरा समय इस हाई सिक्योरिटी जोन में ही काटेगा और इससे बाहर नहीं जा सकेगा। जेल प्रशासन ने यह विशेष इंतजाम इसलिए किया है ताकि ब्रजेश अन्य कैदियों से न मिल सके।

जेल सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर ने बताया कि ब्रजेश के साथ उसका कोई रिश्तेदार नहीं आया। उसको वीआइपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। उसे इस जोन में पूरी तरह से अकेले ही रहना होगा। ब्रजेश को अन्य कैदियों की तरह ही भोजन दिया जाएगा

आम्रपाली एक्सप्रेस में राजपुरा पहुंचा

बिहार पुलिस आम्रपाली एक्सप्रेस में ब्रजेश ठाकुर को लेकर सुबह सात बजे राजपुरा पहुंची। वहां पटियाला पुलिस पहले से ही मौजूद थी, जो ब्रजेश को सड़क मार्ग से पटियाला माता कौशल्या अस्पताल लेकर आई। यहां उसका मेडिकल किया गया। उसके बाद करीब सुबह करीब 11 बजे उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

दो दिन से थी असमंजस की स्थिति

बता दें कि बृजेश को पंजाब की किस जेल में भेजा जाना था, इस बारे में पिछले दो दिन से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पटियाला की सेंट्रल जेल के साथ-साथ नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल और अमृतसर की सेंट्रल जेल का नाम चर्चा में बना रहा। सेंट्रल जेल पटियाला में मौजूदा समय में हाईप्रोफाइल आतंकवादी बलवंत सिंह राजोआना और ए क्लास 42 गैंगस्टर बंद हैं।

ट्रेन में खराब हो गई थी ब्रजेश की तबीयत

उल्लेखनीय है कि ट्रेन से यहां लाए जाने के दौरान ब्रजेश ठाकुर की सेहत खराब हो गई थी। गोरखपुर में उसका इलाज किया गया। उसके बाद उसे रवाना कर दिया गया। उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भागलपुर जेल से पटियाला सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी