प्रॉपर्टी डीलर डढ़वाल पर युवकों का हमला, गंभीर घायल

प्रॉपर्टी डीलर रुपेश डढ़वाल पर बीती रात कुछेक अज्ञात युवकों की ओर से उन पर हमला कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 04:54 PM (IST)
प्रॉपर्टी डीलर डढ़वाल पर युवकों का हमला, गंभीर घायल
प्रॉपर्टी डीलर डढ़वाल पर युवकों का हमला, गंभीर घायल

संवाद सहयोगी, पठानकोट : प्रॉपर्टी डीलर रुपेश डढ़वाल पर बीती रात कुछेक अज्ञात युवकों की ओर से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल रूपेश ने सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। घायल ने बताया कि उनका अपने दोस्त के साथ लाखों रुपए का लेनदेन चल रहा है। बीती रात करीब 10 बजे उन्हें फोन आया तथा उसे छोटी नहर सरना के समीप बुलाया गया। उसे उसे कहा गया कि वह उनके पैसे देने आए हैं।

जैसे ही वह अपने पैसे लेने के लिए छोटी नहर के पास गया तथा अपने दोस्त के साथ बातचीत करने लगा। इसी दौरान कुछेक युवकों की ओर से उस पर ईंटों से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल होने के पश्चात भी उक्त युवक उसके साथ मारपीट करते रहे जिसके चलते उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अस्पताल में मेडीकल करवाने के पश्चात इस सारे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी