जहरीला पदार्थ निगलने से आशा वर्कर की हालत बिगड़ी

धार ब्लॉक के गांव भड़मोता में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से सीएचसी बधानी में तैनात आशा वर्कर की हालत बिगड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 11:19 PM (IST)
जहरीला पदार्थ निगलने से आशा वर्कर की हालत बिगड़ी
जहरीला पदार्थ निगलने से आशा वर्कर की हालत बिगड़ी

संवाद सहयोगी, पठानकोट

धार ब्लॉक के गांव भड़मोता में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से सीएचसी बधानी में तैनात आशा वर्कर की हालत बिगड़ गई। घर में उनकी जैसे ही हालत बिगड़ी उसे परिजनों के सहयोग से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बधानी में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर किया। शुक्रवार की दोपहर को आशा वर्कर को होश आई। सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़ित आशा वर्कर की पहचान प्रवेश कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार पीड़ित ने घरेलू विवाद में परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगला था। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित अब खतरे से पूरी तरह बाहर है।

chat bot
आपका साथी