कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गांव फलौरा में सरपंच बचनी देवी की अध्यक्षता में एक कानूनी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से पैरा लीगल वालंटियर सुभाष एंव उनकी टीम उपस्थित हुई। इस दौरान पीएलवी सुभाष ने लोगों को कानूनी अधिकारों के साथ-साथ कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से विशेष वर्गों को दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:51 PM (IST)
कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

संवाद सहयोगी, माधोपुर : गांव फलौरा में सरपंच बचनी देवी की अध्यक्षता में एक कानूनी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से पैरा लीगल वालंटियर सुभाष एंव उनकी टीम उपस्थित हुई। इस दौरान पीएलवी सुभाष ने लोगों को कानूनी अधिकारों के साथ-साथ कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से विशेष वर्गों को दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग, बच्चों, दिव्यांगों, गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग के लिए मुफ्त कानूनी सहायता अथॉरिटी की ओर से प्रदान की जाती है। इस दौरान नंबरदार सुभाष, साईंदास, हरबंस, कर्मचंद, धर्मपाल, कैलाशो देवी, कृष्णा रानी, सोनू, रानी देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी